महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहने के बाद सात मजदूर घायल
On

Seven workers injured after a part of a building under construction collapsed in Pune city of Maharashtra
Rokthok Lekhani
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहने के बाद सात मजदूर घायल हो गए। दमकल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार मध्यरात्रि के आसपास हुई जब कुछ मजदूर वाकड इलाके में निर्माणाधीन स्थल पर काम कर रहे थे।
दमकल अधिकारी प्रभाकर उमरात्कर ने बताया, ‘‘पार्किंग स्थल का एक हिस्सा ढहने के बाद छह से सात मजदूर मलबे में दब गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आयी हैं।’’
उन्होंने बताया कि चार मजदूरों को मामूली चोटें आयी थी और उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
Today's E Newspaper
Post Comment
Latest News
1.jpeg)
18 Mar 2025 21:20:35
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा
Comment List