cutting
Maharashtra 

नासिक में भयानक हादसा... 2 लोगों की मौत, वाहन काटकर निकाले गए शव

नासिक में भयानक हादसा... 2 लोगों की मौत, वाहन काटकर निकाले गए शव दुर्घटनाग्रस्त कार की शीट काटकर पीड़ितों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान आकाश रमेश पवार और नीलेश दगु शेवाले के तौर पर हुई हैं। जबकि शुभम गंगाधर पानमले गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के समय शुभम ही हुंडई कार चला रहा था। शुभम पानमले का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोस्त को मनमाड रेलवे स्टेशन छोड़ने जाते वक्त हादसा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई के गिरगांव में पति ने पत्नी पर किया उस्तरे से हमला, खुद भी ब्लेड से कलाई काटकर किया खुदकुशी का प्रयास

मुंबई के गिरगांव में पति ने पत्नी पर किया उस्तरे से हमला, खुद भी ब्लेड से कलाई काटकर किया खुदकुशी का प्रयास मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में खादिलकर रोड की है। यहां रहने वाले सागर बेलोसे और उन पत्नी शीतल सुधाकर चव्हाण के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते महिला पति का घर छोड़कर पिछले एक महीने से अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। हालांकि इस दौरान पति ने महिला से बात करने की कोशिश की लेकिन उसने अनसुना कर दिया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई के मलाड में अवैध रूप से 8 पेड़ काटने के आरोप में शख्स पर मामला दर्ज...

मुंबई के मलाड में अवैध रूप से 8 पेड़ काटने के आरोप में शख्स पर मामला दर्ज... वकोला पुलिस ने जनवरी में बिना अनुमति के 8 पेड़ काटने के आरोप में मलाड के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, कलिना निवासी वैलेरी मिरांडा ने बीएमसी के एच-ईस्ट वार्ड में शिकायत की कि उसके भाई जूड मिरांडा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कलिना-कुर्ला रोड पर, केनरा बैंक के सामने, कलिना, सांताक्रूज ईस्ट में अवैध रूप से आठ पेड़ काट दिए।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र में बीजेपी की दूसरी लिस्ट आते ही विरोध... गोपाल शेट्टी और मनोज कोटक का टिकट काटने पर नाराजगी

महाराष्ट्र में बीजेपी की दूसरी लिस्ट आते ही विरोध...  गोपाल शेट्टी और मनोज कोटक का टिकट काटने पर नाराजगी शेट्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। लोग धरना आंदोलन पर उतर गए। इस पर शेट्टी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को धरना आंदोलन करने का अधिकार है। एक दो दिन करेंगे। हम लोगों ने भी धरना आंदोलन किया है। जिन कार्यकर्ताओं के साथ लंबे समय तक काम किया है। उन्हें शॉक लगना स्वाभाविक भी है। शेट्टी ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें सुबह ही दे दी गई थी।
Read More...

Advertisement