Jamshedpur
Mumbai 

सलमान खान को धमकी भरे मैसेज मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सलमान खान को धमकी भरे मैसेज मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर को ट्रैक किया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं।
Read More...

Advertisement