भिवंडी में डेढ़ लाख का गांजा बरामद... तीन तस्कर गिरफ्तार

Ganja worth 1.5 lakh recovered in Bhiwandi... 3 smugglers arrested

भिवंडी में डेढ़ लाख का गांजा बरामद... तीन तस्कर गिरफ्तार

मजदूर बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण भिवंडी में गांजा की अवैध बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। स्थानीय पुलिस समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर चिलम सुलगा रहे गंजेडियों को गिरफ्तार करती रही है। वहीं गांजा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इसके बावजूद गांजा की बिक्री और सेवन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है।

भिवंडी : मजदूर बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण भिवंडी में गांजा की अवैध बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। स्थानीय पुलिस समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर चिलम सुलगा रहे गंजेडियों को गिरफ्तार करती रही है। वहीं गांजा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इसके बावजूद गांजा की बिक्री और सेवन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है।

हाल ही में, पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में गांजा का सेवन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। भिवंडी शहर पुलिस ने खदान रोड स्थित गोल्डन होटल के पास खाली पड़ी जमीन में एक रिक्शा में बैठकर गांजा पी रहे साहिल तय्यब पठान को रंगे हाथों पकड़ा।

Read More भारतीय एयरलाइन्स की 24 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

इसके साथ ही कोनगांव पुलिस ने कल्याण रोड पर जय मल्हार ढाबा के पास की झोपड़पट्टी परिसर में मोहम्मद शानु यासीन शाह और मोहम्मद आयाज नशरूल्ला को गांजा पीते हुए गिरफ्तार किया है। इसी तरह नारपोली पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग मानकोली क्षेत्र में गांजा बेचने के इरादे से आ रहे है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मानकोली उड़ान पुल के नीचे जाल बिछाया और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

Read More डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर यात्री ब्रिज बंद !

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदलापुर पुलिस से कार्रवाई का ब्योरा मांगा बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदलापुर पुलिस से कार्रवाई का ब्योरा मांगा
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को बदलापुर पुलिस से जुड़े 'गलत पुलिस अधिकारियों' के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और स्कूल...
डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर छत का निर्माण शुरू... बारिश में खड़े यात्रियों की परेशानी हो जायेगी खत्म
चुनाव आयोग की एक टीम ने पुणे में 22.90 लाख रुपये किए जब्त !
मुंबई: 29 वर्षीय महिला से 13.54 लाख रुपये ठग लिए
ठाणे में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए एक महीने का लंबा इंतजार; नई व्यवस्था में नागरिकों को तकनीकी दिक्कत
ठाणे: हीट एंड रन मामले में आरोपी ने महज चार लाख में मर्सिडीज खरीदी थी 
वसई: शिक्षक द्वारा 10 साल की लड़की को थप्पड़ मारा; मामला दर्ज 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media