महाराष्ट्र : चुनाव आयोग ने 16 राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए एग्जिट पोल पर लगाया प्रतिबंध 

Election Commission bans exit polls for elections to be held in 16 states

महाराष्ट्र : चुनाव आयोग ने 16 राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए एग्जिट पोल पर लगाया प्रतिबंध 

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा काफी हाई है। बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल चुनावी रण में उतर गए हैं। इस बीच भारतीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड समेत 16 राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए मतदान के दौरान एग्जिट पोल के मामले में  एक आदेश जारी किया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि कोई भी प्रिंट या टीवी मीडिया 13 नवंबर की सुबह 7 बजे से 20 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल को ना तो छाप सकती है और ना ही टीवी पर चला सकती है। इस दौरान मीडिया इस तरह का कोई भी काम नहीं करेगी, जिसका असर मतदान पर पड़ सके।

मुंबई। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा काफी हाई है। बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल चुनावी रण में उतर गए हैं। इस बीच भारतीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड समेत 16 राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए मतदान के दौरान एग्जिट पोल के मामले में  एक आदेश जारी किया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि कोई भी प्रिंट या टीवी मीडिया 13 नवंबर की सुबह 7 बजे से 20 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल को ना तो छाप सकती है और ना ही टीवी पर चला सकती है। इस दौरान मीडिया इस तरह का कोई भी काम नहीं करेगी, जिसका असर मतदान पर पड़ सके। चुनाव पर किसी भी तरह से प्रभावित ना हो, इसलिए चुनाव आयोग काफी सतर्क है।
 
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को झारखंड और महाराष्ट्र राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा जारी की थी। आयोग ने इसी दौरान देश के विभिन्न राज्यों में 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। सभी चुनाव और उपचुनाव महाराष्ट्र और झारखंड समेत 16 राज्यों के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। राज्यों में महाराष्ट्र, झारखंड, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में यह चुनाव और उपचुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों के लिए होने वाले मतदान के बाद वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
 
 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : डीआरआई के अधिकारियों ने  9487 ग्राम तस्करी का सोना बरामद किया मुंबई : डीआरआई के अधिकारियों ने  9487 ग्राम तस्करी का सोना बरामद किया
डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष सूचना के आधार पर जयपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट IX 1762 से यात्रा कर...
नई महाबलेश्वर परियोजना पर्यावरण को नष्ट कर देगी - डॉ. मधुकर बछुलकर
ठाणे शहर के प्ले स्कूल में महिला अटेंडेंट द्वारा तीन साल के बच्चे की पिटाई
महाराष्ट्र : चुनाव आयोग ने 16 राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए एग्जिट पोल पर लगाया प्रतिबंध 
NCP में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी
महाराष्ट्र : शरद पवार को मिली 85 सीटों के बाद उठ रहा है सवाल
स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी; साइंस-मैथ्स में सिर्फ 20 मार्क्स पर हो जाएंगे पास

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media