महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Former Maharashtra MLA Bhanudas Murkute arrested on rape charges

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे को बीते मंगलवार को अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक संगीन आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि एक महिला ने मुरकुटे पर 2019 से कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे को बीते मंगलवार को अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक संगीन आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि एक महिला ने मुरकुटे पर 2019 से कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 

इधर पूर्व विधायक मुरकुटे को इस मामले के सिलसिले में राहुरी पुलिस की एक टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह मुंबई से अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में अपने घर लौटे थे। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने बीते सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व विधायक ने 2019 से कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है। 

Read More पुणे में एक स्कूल के करीब तीस छात्रों को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती 

पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत के आधार पर अहिल्यानगर के राहुरी पुलिस थाने में IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस में शिकायत के आधार पर, IPC की धारा 376 (2) (लोक सेवकों द्वारा दुष्कर्म), 328 (हानिकारक पदार्थ से नुकसान पहुंचाना) और 418 (जानकारी के साथ छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Read More अमरावती में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल; 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए

मामले बाबत पुलिस ने मुरकुटे को मुंबई से लगभग 325 किलोमीटर दूर अहिल्यानगर के श्रीरामपुर स्थित उनके आवास से तड़के हिरासत में लिया गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मुरकुटे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

Read More ठाणे: मां द्वारा डांटे जाने पर 15 वर्षीय लड़की ने जहर खा लिया; इलाज के दौरान मौत

जानकारी दें कि, वरिष्ठ राजनेता मुरकुटे पहले कांग्रेस और जनता दल से जुड़े रहे थे। मुरकुटे ने राज्य विधानसभा में तीन बार श्रीरामपुर का प्रतिनिधित्व भी किया है। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय देखें गए हैं। वे अशोक सहकारी शक्कर कारखाने के अध्यक्ष और जिला केंद्रीय बैंक के निदेशक भी हैं। वहीं हाल ही में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ यात्रा करने के बाद भारत राष्ट्र समिति  पार्टी में शामिल हुए थे। 

Read More नागपुर रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े हत्या... 4 लोगों पर किया हमला, 2 की मौत !

जानकारी दें कि, मुरकुटे अपनी आक्रामक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीरामपुर जल मुद्दे और अशोक कारखाने के गन्ना घोटाले को लेकर राजस्व और पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे और पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात दोनों की भी खुब आलोचना की थी।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media