शिवाजी महाराज को कोई लुटेरा कहेगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे - देवेंद्र फडणवीस

If anyone calls Shivaji Maharaj a robber, we will not tolerate it - Devendra Fadnavis

शिवाजी महाराज को कोई लुटेरा कहेगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे - देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय विद्वानों से अपील की कि वे एकजुट होकर अंग्रेजी इतिहासकारों द्वारा किए गए शिवाजी के गलत चित्रण का प्रतिकार करें। कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक को अंग्रेजी इतिहासकारों के चश्मे से देखा जा रहा है। उन्होंने विद्वानों से उन गलतियों को सुधारने का आह्वान किया, जिसके तहत शिवाजी को गलत तरीके से चित्रित किया जा रहा है। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा, मेरा एकमात्र मुद्दा यह है कि मेरा राजा कभी लुटेरा नहीं था।

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि शिवाजी महाराज को लुटेरा कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे एक दिन पहले राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता जयंत पाटिल ने दावा किया था कि शिवाजी ने अपने राज्य के विस्तार के लिए सूरत से जबरन वसूली की थी।

देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय विद्वानों से अपील की कि वे एकजुट होकर अंग्रेजी इतिहासकारों द्वारा किए गए शिवाजी के गलत चित्रण का प्रतिकार करें। कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक को अंग्रेजी इतिहासकारों के चश्मे से देखा जा रहा है।

उन्होंने विद्वानों से उन गलतियों को सुधारने का आह्वान किया, जिसके तहत शिवाजी को गलत तरीके से चित्रित किया जा रहा है। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा, मेरा एकमात्र मुद्दा यह है कि मेरा राजा कभी लुटेरा नहीं था। कोई उनको लुटेरा कहे, मैं इस बात को बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने कभी किसी आम आदमी को परेशान नहीं किया।

Read More महाराष्ट्र / राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने का कारण भ्रष्टाचार - शरद पवार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media