महाराष्ट्र : जालना में बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर... 6 की मौत, 17 लाेग घायल

Maharashtra: Massive collision between bus and truck in Jalna... 6 dead, 17 injured

महाराष्ट्र : जालना में  बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर... 6 की मौत, 17 लाेग घायल

जालना जिले में राज्य परिवहन (एसटी महामंडल) की बस और एक ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। पुलिस से यह दुर्घटना वाडीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुई। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) द्वारा संचालित बस की खिड़कियां तोड़कर कई घायलों को बाहर निकाला गया। राज्य परिवहन की बस गेवराई से जालना जा रही थी, जबकि घटना के समय संतरे से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था।

जालना:  जालना जिले में राज्य परिवहन (एसटी महामंडल) की बस और एक ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। पुलिस से यह दुर्घटना वाडीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुई। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) द्वारा संचालित बस की खिड़कियां तोड़कर कई घायलों को बाहर निकाला गया। राज्य परिवहन की बस गेवराई से जालना जा रही थी, जबकि घटना के समय संतरे से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के कारण छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बचाया और उन्हें अंबाड तथा जालना के अस्पतालों में पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More जलगांव के लोग विरोध में सड़कों पर... नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के बाद पत्थर मारकर हत्या !

हादसे के बाद का भयानक वीडियाे सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि संतरे से भरा ट्रक पलटा हुआ है और बस के परखच्चे उड़ गए है। आमने सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को स्थानीय नागरिकों की मदद से बस की खिड‍़कियां तोड‍़कर बाहर निकाला, और अंबाड तथा जालना के अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी हैं।

Read More महाराष्ट्र / ‘कांग्रेसी को दफना देंगे', शिवसेना MLA संजय गायकवाड का विवादित बयान

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई में हीरा कारोबारी की BMW ने मजदूर को कुचला... कोस्टल रोड पर कर रहा था काम मुंबई में हीरा कारोबारी की BMW ने मजदूर को कुचला... कोस्टल रोड पर कर रहा था काम
मुंबई में एकबार फिर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है जिसमें एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक कामगार...
महाराष्ट्र : जालना में बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर... 6 की मौत, 17 लाेग घायल
पालघर के रासायनिक कंपनी में बड‍़ा हादसा... आग लगने से 6 कर्मचारी झुलसे
भारी वाहनों की असमय आवाजाही जारी... मुंबई नासिक हाईवे, मुंब्रा बाईपास पर भीड़
सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के अवसर पर नवी मुंबई सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय...
वसई-विरार नगर निगम में 15 हजार फेरीवाले... 
मुंबई: गणेशोत्सव के दौरान 550 मीट्रिक टन ठोस कचरा किया गया एकत्र...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media