महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने NCP पर लगाया कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप

महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने NCP पर लगाया कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप

Rokthok Lekhani

Read More नालासोपारा : पेल्हार में युवक हुआ चैन स्नैचिंग का शिकार...

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में मह विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। अकसर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगता है कि वो एमवीए के खिलाफ साजिश कर इस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश करती रहती है। ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि उन्होंने शरद पवार नीत राकांपा द्वारा राज्य में कांग्रेस पार्टी को कथित तौर पर कमजोर करने संबंधी हालिया राजनीतिक कदमों के बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित किया है। गौरतलब है कि नवंबर 2019 में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शिवसेना से हाथ मिलाया था।

Read More महाराष्ट्र : विधानसभा चुनाव में तटीय क्षेत्रों में क्यों टिकी राजनीतिक दलों की नजर... ?

शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर कांग्रेस, राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के सवाल पर पटोले ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि पिछले ढाई वर्षों से राकांपा महाराष्ट्र में कांग्रेस को ”कमजोर” करने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यहां तक कि जिला परिषद और अन्य नगर निकायों के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त कोष नहीं मिल पा रहा। पटोले ने कहा कि भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के 19 कांग्रेसी पार्षद राकांपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि इस महीने की शुरुआत में राकांपा ने गोंदिया जिला परिषद का अध्यक्ष चुनने के लिए प्रतिद्वंद्वी भाजपा से हाथ मिला लिया।

Read More विशेष एनडीपीएस अदालत ने 23 वर्षीय पहलवान काइल कमिंग्स को जमानत से किया इनकार...

पटोले ने कहा कि उदयपुर में आयोजित पार्टी के चिंतन शिविर में इन सभी चीजों के बारे में कांग्रेस आलाकमान को सूचित किया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चयन को लेकर चिंतन शिविर में कोई चर्चा हुई? पटोले ने कहा कि पार्टी के आंतरिक चुनाव शुरू हो गए हैं। पटोले ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अगस्त या सितंबर में होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी को कांग्रेस प्रमुख के रूप में देखना चाहते हैं।

Read More भिवंडी में अमली पदार्थ सेवन के आरोप में तीन गिरफ्तार


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media