महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी राजभवन लौटे, नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना…

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी राजभवन लौटे, नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना…

trong>Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में 14 मंजिला इमारत में आग... अब तक दंपति समेत 3 की मौत की पुष्टि

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रविवार को कोरोना मुक्त होकर राजभवन में लौट आए हैं। राज्यपाल कोश्यारी पिछले चार दिन से मुंबई के गिरगांव में स्थित रिलायंस अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि कोश्यारी पूरी तरह से विश्राम पर रहेंगे और बहुत जरूरी हुआ तो शाम से कामकाज शुरु कर देंगे। दरअसल, राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी बुधवार को कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे और उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Read More मुंबई : नाबालिग लड़की के साथ निकाह करने और यौन उत्पीड़न; आरोपी को जमानत

इसलिए महाराष्ट्र का राजभवन का कामकाज गोवा के राज्यपाल को सौंप दिया गया था। शनिवार को राज्यपाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने अस्पताल में एक दिन और आराम किया। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद आज सुबह 10 बजे राज्यपाल रिलायंस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर राजभवन पहुंच गए हैं।

Read More एसटी को मुंबई के पांच टोल बूथों पर रोड टैक्स से दी गई छूट...

उल्लेखनीय है कि राज्य में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत ने सियासी संकट बढ़ गया है। संभावना जताई जा रही है कि शिवसेना के बागी शिंदे समूह की ओर से आज शाम तक महाविकास आघाड़ी सरकार से समर्थन वापसी का प्रस्ताव दिया जा सकता है। इसके बाद राज्यपाल इस मामले को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और राज्य में नई सरकार के गठन प्रक्रिया तेज हो सकती है।

Read More महाराष्ट्र : विधानसभा चुनाव में तटीय क्षेत्रों में क्यों टिकी राजनीतिक दलों की नजर... ?


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media