नागपुर में नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

Two teenagers died due to drowning in the river in Nagpur

नागपुर में नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में तैरने के लिए नदी में उतरे 13 वर्षीय दो लड़कों की डूबने से मौत हो गयी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों लड़के शनिवार सुबह सुर नदी में बह गए थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने लगभग 24 घंटे बाद उनके शव निकाले।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में तैरने के लिए नदी में उतरे 13 वर्षीय दो लड़कों की डूबने से मौत हो गयी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों लड़के शनिवार सुबह सुर नदी में बह गए थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने लगभग 24 घंटे बाद उनके शव निकाले।


दोनों लड़के महदुला गांव के रहने वाले थे जिनमें एक का नाम रोहन सुभाष सौसाकड़े और दूसरे का नाम रुषभ राजेंद्र गाडगे था। दोनों श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र थे और तैरने के लिए नदी के पानी में उतरे थे। अधिकारी ने बताया कि जब रोहन डूबने लगा तो अपने दोस्त को मुसीबत में देखकर रुषभ ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पानी में बह गए।

Read More महाराष्ट्र / साल के अंत में चुनाव; मुख्यमंत्री ने दिए इसके संकेत


रामटेक पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ कर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन शनिवार शाम को रोशनी कम होने के कारण इसे रोक दिया गया। रविवार सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ और बचावकर्मियों ने दोनों लड़कों के शव बाहर निकाले।

Read More महाराष्ट्र / ‘कांग्रेसी को दफना देंगे', शिवसेना MLA संजय गायकवाड का विवादित बयान

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media