ठाणे मे 6 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़... 1 व्यक्ति गिरफ्तार

A 6-year-old innocent girl was molested in Thane... 1 person arrested

ठाणे मे 6 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़... 1 व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे जिले के अंबरनाथ में छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में 23 वर्षीय व्यक्ति को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

ठाणे:  ठाणे जिले के अंबरनाथ में छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में 23 वर्षीय व्यक्ति को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बीते शनिवार को ही ठाणे जिले में ही पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते 19 अगस्त को कल्याण के नांदिवली गांव में घटी और पीड़िता के परिजनों ने 48 वर्षीय आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More मुंबई में नकली पुलिस को असली पुलिस ने दबोचा... वकील से लूटे थे पांच लाख रुपए और कार

इस बाबत कोल्हेवाडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “आरोपी रमेश मुरलीधर यादव पीड़िता के घर रहने आया था। जब बच्ची अपना खिलौना अलमारी में रख रही थी, उस दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। लड़की ने बाद में अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।” वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Read More नशे में सड़क पार करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति की कार से टक्कर लगने से मौत

इसी तरह बीते 6 सितंबर को पुलिस ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति को एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने और उसके माता-पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी सागर वाघ जुलाई से ही किशोरी का पीछा कर रहा था, जबकि किशोरी के परिजन उसे उनकी बेटी से दूर रहने के लिए कह रहे थे। भिवंडी इलाके में बीते गुरुवार को जब किशोरी घर पर अकेली थी तो वाघ जबरन घर में घुस गया और कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ था।

Read More मुंबई की विक्रोली के मस्जिद में अचानक पहुंचे 50 से ज्यादा हिंदू... मुस्लिमों ने किया स्वागत, जानें क्या रही वजह?

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media