दादर रेलवे स्टेशन पर महिला से रेलवे ब्रिज पर बदसलूकी...
A woman was misbehaved with on the railway bridge at Dadar railway station...
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश के आदेश दिए। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर संदिग्ध राम बहादुर थापा को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि उसने शराब के नशे में यह काम किया है। मूल रूप से नेपाल का रहने वाला राम बहादुर बेरोजगार है और शरा पीने का आदी है।
मुंबई : रेलवे पुलिस ने महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी मामले में आरोपी को दो घंटे के भीतर पकड़ लिया है। नशे में धुत एक व्यक्ति ने महिला से छेड़खानी की, जिसके बाद वह पुलिस थाने में पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज करवाया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने बताया की मामले में राम बहादुर को गिरफ्तार किया है, वह नेपाल का रहने वाला है और जांच में पता चला है कि अपराध के समय वह शराब के नशे में था।
शिकायतकर्ता चिंचपोकली की रहने वाली एक महिला पत्रकार है। गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे वह दादर रेलवे स्टेशन पर पुल पार कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता दादर रेलवे पुलिस स्टेशन गई। उसने वहां मौजूद पुलिस को इसकी जानकारी दी और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Comment List