पालघर में नशे में धुत व्यक्ति ने प्रोफेसर को मारी टक्कर... मौत !

In Palghar, a drunk man hit a professor... resulting in his death!

पालघर में नशे में धुत व्यक्ति ने प्रोफेसर को मारी टक्कर... मौत !

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे प्राध्यापिका आत्मजा कासट (45) काम करने के बाद घर जा रही थीं, तभी अर्नाला सागरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

पालघर:  मुंबई में नशे में धुत युवक ने एक महिला को कुचल दिया था इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी। इस बीच पालघर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक नशे में धुत चालक ने महिला प्रोफेसर को टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मुंबई : ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ !

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे प्राध्यापिका आत्मजा कासट (45) काम करने के बाद घर जा रही थीं, तभी अर्नाला सागरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

Read More मुंबई / नवाब मलिक के दामाद की कार दुर्घटना का शिकार; सिर में चोटें फिलहाल आईसीयू में

उन्होंने बताया कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि कार चालक शुभम प्रताप पाटिल दुर्घटना के समय नशे में था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि वर्ली इलाके में तेज गति से जा रही बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 28 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं इस हादसे के पहले नौ जुलाई को वर्ली में ही एनी बेसेंट रोड पर तेज गति से जा रही एक बीएमडब्ल्यू ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें कावेरी नखवा की मौत हो गई थी और उसका पति प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Read More भिवंडी में तंग आकर युवक ने की आत्महत्या !

जबकि, बीते महीने 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर क्षेत्र में नशे की हालत में एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही पोर्श कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें मध्य प्रदेश के दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी।

Read More नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान  नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
नायगांव पुलिस अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही तीन महिलाओं को बचाने में कामयाब रही। ये घटनाएं...
शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव कराने चाहिए - राज ठाकरे
राज्य में अलग-अलग घटनाओं में विसर्जन के दौरान 21 लोगों की मौत 
मुंबई: लालबाग में विसर्जन के दौरान सात लाख के आभूषण, कैमरा चोरी
वसई: नायगांव पुलिस का सराहनीय काम; 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
महावितरण की 50 एमवीए रोहित्रा की विफलता से वसई विरार में बिजली आपूर्ति प्रभावित 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media