मुंबई : जलापूर्ति करने वाले तालाब सौ प्रतिशत भरे...

Mumbai: Water supply ponds are 100% full...

मुंबई : जलापूर्ति करने वाले तालाब सौ प्रतिशत भरे...

"पानी की आपूर्ति की कमी लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। चूंकि पानी सप्लाई का समय सुबह के समय (सुबह 4.30 बजे) होता है, इसलिए जिन लोगों के पास पानी की टंकी नहीं है, उनमें से कई को सुबह उठकर यह पता लगाना पड़ता है कि पानी का दबाव बहुत कम है। या कभी-कभी तो पानी आता ही नहीं है। कम दबाव पर भी पानी केवल आधे घंटे या कभी-कभी उससे भी कम समय के लिए आता है।

मुंबई : शहर को जलापूर्ति करने वाले तालाब लगभग सौ प्रतिशत भर गए हैं। तालाब भर जाने से अगले साल जुलाई महीने तक पानी को लेकर कोई टेंशन नहीं है। तालाब भर जाने के बावजूद मुंबई के पश्चिम उपनगर के रहवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। वकोला पम्पिंग स्टेशन में पिछले एक महीने से हो रहे रिसाव के कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पूर्व नगरसेविका टुलिप मिरांडा ने आरोप लगाया कि पिछले एक माह से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया की मनपा को इसकी जानकारी देने के बावजूद हो रहे पानी रिसाव के मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। मनपा प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य 17 सितंबर के बाद होगा। गणेश विसर्जन के दौरान गणेश मंडलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सड़क को खोदना उचित नहीं होगा, इसके लिए विसर्जन बाद मरम्मत कार्य होगा।

Read More भारी वाहनों की असमय आवाजाही जारी; मुंबई नासिक हाईवे, मुंब्रा बाईपास पर भीड़

इस बीच स्थानीय रहिवासी ने असुविधा की शिकायत की है, क्योंकि उन्हें नियमित रूप से पानी के टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्व नगरसेविका ने कहा कि कलिना और वकोला दोनों ही इलाकों में पानी की कमी है। "यह आश्चर्यजनक है कि एक तरफ मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सभी तालाब भरी हुई हैं, वहीं दूसरी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

Read More नवी मुंबई : इंस्टाग्राम पर लड़की को अंतरंग तस्वीरें शेयर करने के लिए उकसाने पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज

लोगों को पानी की समस्या ने बुरी तरह प्रभावित किया है। रोजाना पीने के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है या बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। मनपा अधिकारियों से काम में तेजी लाने के लिए बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कहना है कि विसर्जन के पहले कोई संभावना नहीं है। वर्तमान में मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात तालाब में 14.28 लाख मिलियन लीटर पानी है, जो आवश्यक मात्रा का 98.71% है। एक अन्य स्थानीय निवासी क्लिंटन डिसिल्वा ने कहा कि प्रत्येक टैंकर की कीमत 2000 रुपए है।

Read More ठाणे/ कोलशेट में नृशंस हत्या की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली

"पानी की आपूर्ति की कमी लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। चूंकि पानी सप्लाई का समय सुबह के समय (सुबह 4.30 बजे) होता है, इसलिए जिन लोगों के पास पानी की टंकी नहीं है, उनमें से कई को सुबह उठकर यह पता लगाना पड़ता है कि पानी का दबाव बहुत कम है। या कभी-कभी तो पानी आता ही नहीं है। कम दबाव पर भी पानी केवल आधे घंटे या कभी-कभी उससे भी कम समय के लिए आता है।

Read More  डोंबिवली में वरिष्ठ नागरिक चार्टर्ड अकाउंटेंट को डेवलपर ने दिया धोखा

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान  नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
नायगांव पुलिस अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही तीन महिलाओं को बचाने में कामयाब रही। ये घटनाएं...
शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव कराने चाहिए - राज ठाकरे
राज्य में अलग-अलग घटनाओं में विसर्जन के दौरान 21 लोगों की मौत 
मुंबई: लालबाग में विसर्जन के दौरान सात लाख के आभूषण, कैमरा चोरी
वसई: नायगांव पुलिस का सराहनीय काम; 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
महावितरण की 50 एमवीए रोहित्रा की विफलता से वसई विरार में बिजली आपूर्ति प्रभावित 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media