नवी मुंबई : इंस्टाग्राम पर लड़की को अंतरंग तस्वीरें शेयर करने के लिए उकसाने पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज

Navi Mumbai: Case filed against boy for instigating girl to share intimate pictures on Instagram

नवी मुंबई : इंस्टाग्राम पर लड़की को अंतरंग तस्वीरें शेयर करने के लिए उकसाने पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की किशोर से जान पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। अगस्त के आखिर से ही वह कथित तौर पर किशोरी को अपनी अंतरंग’ तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए मजबूर कर रहा था। घटना की जानकारी पाने के बाद किशोरी की मां ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

ठाणे : महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दोस्ती कर उसे अपनी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए उकसाने पर 17 वर्षीय एक किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने आज यानी बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की किशोर से जान पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। अगस्त के आखिर से ही वह कथित तौर पर किशोरी को अपनी अंतरंग’ तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए मजबूर कर रहा था। घटना की जानकारी पाने के बाद किशोरी की मां ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने और आगे बताया कि पनवेल तालुका पुलिस ने मंगलवार को किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 45(कोई कृत्य करने के लिए उकसाना) , 77 (ताकझांक) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान  नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
नायगांव पुलिस अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही तीन महिलाओं को बचाने में कामयाब रही। ये घटनाएं...
शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव कराने चाहिए - राज ठाकरे
राज्य में अलग-अलग घटनाओं में विसर्जन के दौरान 21 लोगों की मौत 
मुंबई: लालबाग में विसर्जन के दौरान सात लाख के आभूषण, कैमरा चोरी
वसई: नायगांव पुलिस का सराहनीय काम; 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
महावितरण की 50 एमवीए रोहित्रा की विफलता से वसई विरार में बिजली आपूर्ति प्रभावित 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media