ठाणे : अंबरनाथ में कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव... पूरे शहर पर छाई धुंध

Thane: Gas leak in chemical factory in Ambarnath... Smog engulfs the entire city

ठाणे : अंबरनाथ में कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव... पूरे शहर पर छाई धुंध

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों की आंखों और गले में जलन की शिकायत भी सामने आ रही है। प्रशासन के अधिकारियों ने इलाके के लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। वहीं इस हादसे के बाद कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आए हैं। जिस देखें तो पूरे इलाके में धुंध दिखाई दे रही है। वीडियो में अधिकतर लोग अपने मुंह-नाक को ढके हुए नजर आ रहे हैं। गैस लीक के कारण का पता लगाने का प्रयास जारी हैं।

ठाणे: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के अंबरनाथ में बनी एक कैमिकल कंपनी से गैस रिसाव हुआ है। जो कुछ ही देर में सब तरफ फैल गया है। इस धुएं के फैलने से विजिबिलिटी कम हो गई। ठाणे फायर बिग्रेड की मानें तो इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी परेशानी जरुर सामने आई है।

मामले की फिलहाल जांच जारी है। मामले पर अंबरनाथ फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की मानें तो, बीते गुरुवार देर रात ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव की सूचना मिली है। यहां एक रासायनिक कंपनी अंबरनाथ में गैस निकाल रही थी और गैस पूरे क्षेत्र में फैल गई है। अधिकारियों की मानें तो गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

Read More धुले में पिकअप वैन-कार की सीधी टक्कर... 3 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत !

वहीं अन्य रिपोर्ट के मुताबिक घटना बीते 12 सितंबर की रात तकरीबन 11:15 बजे की बताई जा रही है। अंबरनाथ फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक घटना के बारे में उन्हें देर रात सूचना मिली। जिसके बाद राहत कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस गैस रिसाव के चलते पूरे शहर में धुंध फैल गई है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है।

Read More भायंदर शहर पर डेंगू-मलेरिया का खतरा; एक माह के अंदर मरीजों की संख्या चार गुना 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों की आंखों और गले में जलन की शिकायत भी सामने आ रही है। प्रशासन के अधिकारियों ने इलाके के लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। वहीं इस हादसे के बाद कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आए हैं। जिस देखें तो पूरे इलाके में धुंध दिखाई दे रही है। वीडियो में अधिकतर लोग अपने मुंह-नाक को ढके हुए नजर आ रहे हैं। गैस लीक के कारण का पता लगाने का प्रयास जारी हैं।

Read More नशे में सड़क पार करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति की कार से टक्कर लगने से मौत

घटना बाबत ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी के बीमार होने या अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मुंबई के बाहरी इलाके अंबरनाथ के मोरीवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाने से अफरातफरी मच गई।

Read More नवी मुंबई: आपात स्थिति में 14 गांवों में नगर निगम का संचालन !

वहीं आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मियों ने धुंध के स्रोत की जांच की तो पाया कि यह एक रासायनिक कारखाने से उठी है। उन्होंने लोगों को एहतियात के तौर पर घर के अंदर रहने की सलाह दी। बताया गया कि कारखाने में ‘फॉस्फोरस’ युक्त रसायन के कारण घना सफेद धुआं निकला, जो पूरे क्षेत्र में फैल गया। कारखाने में विनिर्माण गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media