returned
National 

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही  एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, सवार थे 322 यात्री, आनन-फानन में वापस लौटा विमान

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही  एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, सवार थे 322 यात्री, आनन-फानन में वापस लौटा विमान मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का विमान सोमवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद फिर मुंबई लौट आया। मुंबई में लैंड होने के बाद विमान की तलाशी ली गई। विमान में कुल 321 यात्री सवार थे। जिस समय बम की धमकी मिली, तब विमान आठ घंटे का सफर तय कर चुका था और अजरबैजान के ऊपर उड़ रहा था। चालक दल को बम की धमकी मिली थी। बोइंग 777 विमान में 303 यात्री और 19 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान ने अपना रास्ता बदला और मुंबई लौट आया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : दीक्षांत समारोह में मुंबई यूनिवर्सिटी छात्रों को गलत स्पेलिंग वाले सर्टिफिकेट... कई कॉलेजों ने ये सर्टिफिकेट वापस कर दिए

मुंबई : दीक्षांत समारोह में मुंबई यूनिवर्सिटी छात्रों को गलत स्पेलिंग वाले सर्टिफिकेट... कई कॉलेजों ने ये सर्टिफिकेट वापस कर दिए मुंबई यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 7 जनवरी को हुआ था। 2023-24 में 1.64 लाख छात्रों ने ग्रेजुएशन किया है। लेकिन यह साफ नहीं है कि कितने छात्रों को गलत स्पेलिंग वाले सर्टिफिकेट मिले हैं। एक और प्रिंसिपल ने कहा, 'यूनिवर्सिटी से ऐसी गलती की उम्मीद नहीं थी। इतनी बड़ी गलती होने के बावजूद दीक्षांत समारोह हो गया और डिग्रियां भी दे दी गईं।'  प्रिंसिपल ने आगे कहा, 'नए सर्टिफिकेट छपवाने से छात्रों को उन्हें मिलने में देरी होगी। कई छात्रों को आगे की पढ़ाई या नौकरी मिल चुकी होगी, और शायद उन्होंने इस गलती पर ध्यान भी नहीं दिया होगा।' प्रिंसिपल ने बताया कि अब सभी गलत सर्टिफिकेट वापस मंगवाने पड़ेंगे। 
Read More...
Mumbai 

धारावी में अवैध मस्जिद निर्माण हटाने गई बीएमसी की टीम वापस लौटी, 4-5 दिन का दिया गया समय

धारावी में अवैध मस्जिद निर्माण हटाने गई बीएमसी की टीम वापस लौटी, 4-5 दिन का दिया गया समय मस्जिद के ट्रस्टियों ने बीएमसी के सर्कल 2 के डिप्टी कमिश्नर और जी नॉर्थ डिवीजन के असिस्टेंट कमिश्नर को लिखित अनुरोध किया है और 4-5 दिन का समय देने की मांग की है। कहा गया है कि इस अवधि के दौरान अवैध निर्माण को स्वयं ही हटा दिया जाएगा। अवैध निर्माण खुद हटाने के लिखित अनुरोध को बीएमसी ने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई आज रोक दी गई।
Read More...
Maharashtra 

मैं न केवल वापस आया, बल्कि दो पार्टियों को तोड़कर लौटा - फडणवीस

मैं न केवल वापस आया, बल्कि दो पार्टियों को तोड़कर लौटा - फडणवीस फडणवीस का यह इशारा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार की राकांपा की ओर था। एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर बोलते हुए, फडणवीस ने कहा कि मैं न केवल वापस आया, बल्कि दो पार्टियों को तोड़कर लौटा। सत्ता में वापस आने में ढाई साल लग गए। मैंने 2019 विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान एक कविता पढ़ी थी लेकिन इसकी केवल एक पंक्ति ही लोकप्रिय हुई। 
Read More...

Advertisement