attacks.
Mumbai 

जानवरों के हमलों में मरने वाले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

जानवरों के हमलों में मरने वाले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मुंबई, जानवरों के हमलों में मारे गए या घायलों की संख्या में वर्ष 2021 के मुकाबले 2022 में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए। यहां इनकी संख्या 225 दर्ज की गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 182, ओडिशा में 144, तमिलनाडु में 138 और छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में क्रमशः 114 और 113 मामले मिले। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट क्राइम इन इंडिया 2022 से पता चला है कि जानवरों के हमलों में 2021 के दौरान 1,264 से अधिक लोग घायल हुए या मारे गए थे।
Read More...

Advertisement