subway
Mumbai 

मुंबई : भारी बारिश से बंद हुआ अंधेरी सबवे, नागपुर में ऑरेंज अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई : भारी बारिश से बंद हुआ अंधेरी सबवे, नागपुर में ऑरेंज अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेज बंद मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इस वक्त मानसून की बारिश जारी है, जिससे कई जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है और यह राहगीरों से लेकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है
Read More...
Mumbai 

अंधेरी सबवे : जल वहन क्षमता में पुनः वृद्धि; लागत बढ़ने की आशंका  

 अंधेरी सबवे : जल वहन क्षमता में पुनः वृद्धि; लागत बढ़ने की आशंका   मुंबई: मॉनसून के दौरान अंधेरी सबवे में पानी जमा होने से रोकने के लिए शुरू की गई परियोजना के लिए मनपा प्रशासन को एक बार फिर योजना बनानी होगी. इस प्रोजेक्ट में नाले की चौड़ाई और बढ़ानी होगी। अंधेरी सबवे में सीवेज चैनलों से बहुत अधिक प्रवाह आता है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई में एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट, सबवे समेत कई परियोजनाएं शुरू... लेकिन खजाना खस्ताहाल

मुंबई में एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट, सबवे समेत कई परियोजनाएं शुरू... लेकिन खजाना खस्ताहाल मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मेट्रो, सबवे समेत कई परियोजनाएं शुरू की हैं। इन परियोजनाओं की संयुक्त लागत एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है जिसके लिए धन ऋण और द्वितीयक ऋण के रूप में पूरा किया गया है।  योजना प्राधिकरण के रूप में एमएमआरडीए मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और रायगढ़ में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। एमएमआरडीए ने यातायात की भीड़ को खत्म करने के लिए एक अत्याधुनिक प्रणाली बनाने के लिए 14 लाइनों वाली 337 किलोमीटर की मेट्रो परियोजना शुरू की है।
Read More...
Mumbai 

ट्रैफ़िक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए खार सबवे पर मनपा बनाएगी ब्रिज, बांद्रा टर्मिनस पहुंचना होगा आसान...

ट्रैफ़िक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए खार सबवे पर मनपा बनाएगी ब्रिज, बांद्रा टर्मिनस पहुंचना होगा आसान... मनपा की योजना है कि फ्लाईओवर के जरिए खार ईस्ट और वेस्ट को जोड़ा जाएगा। यह ब्रिज एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ेगा। इससे गाड़ियों की आवाजाही सबवे से काफी कम हो जाएगी। बारिश के दिनों में खार सबवे की स्थिति काफी खराब हो जाती है। जलजमाव के कारण गाड़ियों की आवाजाही बार-बार रोकी जाती है इससे सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना लोगों को करना पड़ता है। इस ब्रिज के बनने से खार के साथ सांताक्रुज, बांद्रा , एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। 
Read More...

Advertisement