10 सितंबर साकीनाका बलात्कार और हत्या केस के दोषी मोहन चौहान नामक को फांसी की सजा…

10 सितंबर साकीनाका बलात्कार और हत्या केस के दोषी मोहन चौहान नामक को फांसी की सजा…

Rokthok Lekhani

Read More मेरा वीडियो बनाकर वायरल करो - विधायक डॉ. संदीप धुर्वे 

मुंबई: पिछले साल सितंबर में मुंबई के साकीनाका में 34 वर्षीय एक महिला के साथ रेप की घटना हुई थी। रेप के बाद महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने महिला के निजी अंगों में रॉड तक डाल दिया था। जिसके बाद इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। आज इस मामले में मुंबई की सेशंस कोर्ट ने मोहन चौहान नामक दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले को अपराध की दुर्लभतम श्रणी का बताया।

Read More महाराष्ट्र के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बयान, मेरे बेटी-दामाद ने विश्वासघात किया, उन्हें नदी में फेंक दो....

बताते चले कि 30 मई को मुंबई की सेशंस कोर्ट ने इस मामले में मोहन चौहान को दोषी करार दिया था। जिसके बाद आज उसे सजा सुनाई गई। मुंबई सेशंस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (डिंडोशी कोर्ट) एच सी शेंडे ने दोषी मोहन चौहान को रेप और मर्डर के लिए दोषी ठहराया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के वकील ने अपराध को जघन्य बताते हुए दोषी के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। 45 वर्षीय आरोपी मोहन चौहान इस समय जेल में है।

Read More गढ़चिरौली जिले में बच्चों के शव कंधे पर लेकर 15 किलोमीटर चले माता-पिता... नहीं मिली एंबुलेंस

उसने पिछले साल 10 सितंबर को मुंबई के साकीनाका इलाके में 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया था। रेप के बाद मोहन चौहान ने पीड़िता के निजी अंग में लोहे का रॉड डाल दिया था। जिससे पीड़िता की हालत नाजुक हो गई थी। 11 सितंबर को पीड़िता की मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Read More महाराष्ट्र : कॉलेज की छात्रा के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंका, जांच जारी...

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश वकील महेश मुले ने बुधवार को कोर्ट में दलील दी थी कि यह एक महिला और वह भी अनुसूचित जाति की महिला के खिलाफ अपराध है जो इसे और गंभीर बनाता है। महेश मुले ने सुनवाई के दौरान घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि रात के समय एक असहाय, अकेली महिला पर यह भीषण हमला है। इस घटना से मुंबई जैसे महानगर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भय हो गया था। ऐसे में दोषी को कठोर से कठोर सजा दी जाए।


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज
कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जिले में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर...
ठाणे जिले में बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ... फिर लड़की से किया रेप, सहेली समेत 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बयान, मेरे बेटी-दामाद ने विश्वासघात किया, उन्हें नदी में फेंक दो....
पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
मुंबई : मलाड के मालवणी इलाके तृतीयपंथी का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
भिवंडी में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़... मामला दर्ज
नायगांव की सड़कों पर चलना खतरों से खाली नहीं... रोड पर पर गड्डे ही गड्डे

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media