पिता ने दोस्तों संग मिलकर किया नाबालिग बेटी से रेप… बीस साल कैद
Rokthok Lekhani
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक अदालत ने नाबालिग बेटी का रेप करने वाले पिता और अन्य दो आरोपियों को बीस साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी पिता ने पहले कई बार अपनी बेटी का रेप किया।
जिसके बाद आरोपी के दो दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस और फिर कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी पिता समेत तीनों लोगों को कड़ी सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 10-10 हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता कई साल पहले अलग हो गए। इसी दौरान एक मर्डर की कोशिश के मामले में पिता जेल गया। जब पिता जेल से लौटा तो पीड़िता और उसके भाई ने उसी के साथ रहने लगे क्योंकि उनकी मां किसी अन्य शख्स के साथ अफेयर चल रहा था।
इसी दौरान एक दिन पिता ने अपनी बेटी से गलत काम के लिए कहा। जब वह यह सुनकर रोने लगी तो आरोपी ने उसे कॉल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ रेप किया।
Comment List