शताब्दी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए कमाल आर. खान... 2 सितंबर को मिल जाएगी जमानत
Kamal R. has been discharged from Shatabdi Hospital. Khan... will get bail on September 2

सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों में रहे कमाल राशिद खान मुंबई के शताब्दी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उनके लॉयर अशोक सरावगी ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को विवादित ट्वीट मामले में बोरीवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरसत में भेजा था।
मुंबई : सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों में रहे कमाल राशिद खान मुंबई के शताब्दी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उनके लॉयर अशोक सरावगी ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को विवादित ट्वीट मामले में बोरीवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरसत में भेजा था।
इसके कुछ देर बाद KRK को चेस्ट पेन हुआ और उन्हें शताब्दी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अशोक सरावगी ने यह भी स्पष्ट किया कि KRK दुबई से मुंबई अपने इलाज के लिए ही आए थे।
बातचीत में अशोक सरावगी ने कहा, 'यह सब महज अफवाह है कि KRK अपनी मुंबई की प्रॉपर्टी बेचने के लिए दुबई से भारत आए थे। उनकी तबीयत खराब थी और वह अंडर ट्रीटमेंट चल रहे थे। KRK के नाम का लुक आउट नोटिस पहलो से जारी था। इसलिए वह जैसे ही मुंबई पहुंचे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।'
अशोक आगे कहा, KRK को 2 सितंबर को जमानत मिल जाएगी। पिछली सुनवाई पर KRK की रिमांड एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गई थी। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। उसपर हमने बेल एप्लीकेशन फाइल की मगर पुलिस की ओर से स्टे लगा दिया गया था। अब इसकी 2 तारीख को उस पर सुनवाई होगी। उम्मीद है कि बेल की अर्जी मान ली जाएगी। यह सुनवाई भी बोरीवली कोर्ट में ही होगी।
अशोक बताया, 'इस केस के अलावा एक और सुनवाई हो सकती है। वह अलग मामले के लिए है। सलमान खान की तरफ से फिल्म राधे या उनकी और भी किसी फिल्म का रिव्यू ना करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में केस फाइल हुआ था। उस पर आगे की सुनवाई 5 सितंबर को होगी।
KRK को इंसाफ मिलेगा, क्योंकि आप किसी को उसका ओपिनियन रखने से नहीं रोक सकते। अगर ब्रह्मास्त्र के मामले में भी ऐसा कोई केस फाइल होता है कि KRK उसका रिव्यू नहीं कर सकते तो उसमें भी जीत हमारी होगी। हालांकि अभी तक ब्रह्मास्त्र की तरफ से ऐसा कोई केस फाइल नहीं हुआ है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
1.jpeg)
Comment List