महाराष्ट्र के ठाणे से 8 करोड़ रुपए की कीमत वाले 2000 रुपए के नकली नोट बरामद... 2 आरोपी गिरफ्तार
Fake notes worth Rs.8 crores recovered from Thane, Maharashtra... 2 accused arrested

महाराष्ट्र से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के ठाणे की क्राइम ब्रांच यूनिट ने आज 8 करोड़ रुपए की फेस वैल्यू वाले 2000 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। उक्त संगीन मामले में पुलिस ने पालघर के रहने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
ठाणे : महाराष्ट्र से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के ठाणे की क्राइम ब्रांच यूनिट ने आज 8 करोड़ रुपए की फेस वैल्यू वाले 2000 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। उक्त संगीन मामले में पुलिस ने पालघर के रहने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस बाबत पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों के साथ उनके भागीदार तीसरे साथी की सरगर्मी से तलाशी की जा रही है।
गौरतलब है कि इसके पहले जनवरी 2022 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंतर-राज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से करीब 7 करोड़ रुपए के नकली नोट बरामद किए थे।
बता दें कि, अकेले महाराष्ट्र में ही साल 2020 में 97 लोगों के पास से पुलिस ने 6,99,495 भारतीय नकली नोट पकड़े थे। जिसका कुल मूल्य 83.61 करोड़ रुपए था।
NCRB के अनुसार, महाराष्ट्र में बीते साल फर्जी नोट बरामदगी के 42 केस दर्ज हुए थे। वहीं NCRB के अनुसार साल 2019 में कुल 2,87,404 फर्जी भारतीय करेंसी पकड़ी कई थी।
जिसका कुल मूल्य 25.39 करोड़ रुपए था। सर्वे के अनुसार देश में होने वाले जालसाजी के कुल मामलों में से 8%केस महाराष्ट्र में दर्ज होते हैं।
NCRB कीरिपोर्ट के अनुसार देश में 2020 में IPC के सेक्शन 231 से 243, 255 और 489-ए से 489-ई के तहत कुल 672 मामले दर्ज हुए थे। इसमें करीब 8% यानी 54 घटनाएं महाराष्ट्र में घटी थीं।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List