मुम्बई से सटे भिवंडी में किन्नर के साथ हैवानित, पहले बांधा फिर रात 11 से सुबह 4 बजे तक किया कुकर्म
In Bhiwandi, adjacent to Mumbai, the first bandh was raped with a woman, then the crime was committed from 11 pm to 4 am.
5.jpg)
भिवंडी में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक किन्नर को कमरे में बन्द करके 2 लोगों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की, फिर उसके साथ दुराचार किया। मामले को लेकर किन्नर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
भिवंडी : मुम्बई से सटे भिवंडी में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक किन्नर को कमरे में बन्द करके 2 लोगों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की, फिर उसके साथ दुराचार किया। मामले को लेकर किन्नर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
यह घटना 6 जनवरी की है। भिवंडी इलाके में रहने वाली एक किन्नर घर से दुकान कुछ सामान लेने गई थी। उसी समय इलाके में ही रहने वाले दोनों आरोपियों ने उसे अपने पास बुलाया और कुछ काम है का बहाना बनाकर उसे एक कमरे में ले गए। फिर उसे जबरन दारू पिलाने की कोशिश की।
शिकायत के मुताबिक, जब किन्नर ने शराब नहीं पी तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे खूब पीटा। इतने पर भी आरोपियों को मन नहीं भरा तो उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। साथ ही जाते-जाते किन्नर को धमकी दी कि अगर किसी को इसकी जानकारी दी तो जान से मार दिया जाएगा।
इस मामले को लेकर शांति नगर पुलिस स्टेशन में किन्नर ने FIR दर्ज करवाई है। आरोपियों के खिलाफ 377, 324, 342, 506, IPC 34 के तहत FIR दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है और पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मामले में जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात साढ़े 11 से सुबह 4 बजे तक किन्नर से जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया है और उसे पट्टे से पीटा भी गया है। पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित किन्नर को न्याय दिलाया जाएगा।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
1.jpeg)
Comment List