मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर शुरू होगा लाइट ऐंड साउंड शो... पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की घोषणा

Light and sound show will start at Gateway of India and Girgaum Chowpatty in Mumbai… Tourism Minister Mangal Prabhat Lodha announced

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर शुरू होगा लाइट ऐंड साउंड शो...  पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की घोषणा

मुंबई में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी के लोकमान्य तिलक उद्यान में लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की घोषणा की है। इसकी सफलता के बाद उन्होंने मुंबई के पूर्वी व पश्चिमी उपनगर के कई हिस्सों में पांच स्थानों पर इसी तरह के लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की योजना बनाई है।

मुंबई: मुंबई में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी के लोकमान्य तिलक उद्यान में लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की घोषणा की है। इसकी सफलता के बाद उन्होंने मुंबई के पूर्वी व पश्चिमी उपनगर के कई हिस्सों में पांच स्थानों पर इसी तरह के लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की योजना बनाई है। इन स्थानों पर स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

शुक्रवार को महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) की 48वीं वर्षगांठ पर मंत्रालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साल 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि अगले 30 दिनों में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करेंगे। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

Read More मुंबई हवाईअड्डे पर 3.67 करोड़ का सोना जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

इसकी सफलता के बाद मुंबई महानगर के पूर्वी और पश्चिम उपनगर सहित पांच जगहों पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा, वहां स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन के लिए उचित जगह मुहैया कराई जाएगी।

Read More मुंबई : बैंक में 122 करोड़ के गबन मामले में छठी गिरफ्तारी

लोनावाला के कार्ला में एमटीडीसी की जगह पर चाणक्य स्मारक शुरू करने की घोषणा राज्य के पर्यटन मंत्री लोढा ने की। उन्होंने कहा कि वहां पर चाणक्य की मूर्ति सहित पांच बड़े खंड बनाएं जाएंगे, जहां पर चाणक्य की नीतियों, उनकी जीवन शैली और युद्ध शैली में उनके विचारों की पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। यहां पर 3-3 दिनों का थॉट्स ऑफ चाणक्य कोर्स भी शुरू करने की योजना है।

Read More एआईएमआईएम के वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सदस्य "नफरत फैला रहे हैं

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने हो-हो बस सेवा की शुरूआत करते हुए कहा कि इस बस के माध्यम से पर्यटकों को मुंबई के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट की सैर कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एमटीडीसी ने 11 बसों को 6 साल पहले हायर किया था, लेकिन ये बसें पिछले 3 साल से ऐसे ही खड़ी हैं। उसी बस को अब वेंडर के माध्यम से एमटीडीसी चलाने जा रही है। उससे पहले इन बसों का मरम्मत कार्य कराया। प्रति बस पर 12 लाख रुपये खर्च आया।

Read More रोहित पवार ने कहा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर ,लोगों का ध्यान भटकाना

लंबी दूरी वाले रूट के लिए बसों का किराया 400 रुपये और छोटे रूट पर किराया 200 रुपये होगा। बसों में पर्यटकों को नाश्ता भी दिया जाएगा। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। लोढ़ा ने कहा कि हमारा प्रयास एक बस को सिर्फ युवाओं के लिए शुरू करने का है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले की अजंता गुफाओं के पास स्टार गेजिंग (तारों के दर्शन) गतिविधि शुरू की जाएगी।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। हमारी कोशिश है कि युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ा जाए। उसके लिए एमटीडीसी के रिसोर्ट में युवाओं को 11 महीने का प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई है।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

एआईएमआईएम के  वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सदस्य "नफरत फैला रहे  हैं एआईएमआईएम के वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सदस्य "नफरत फैला रहे हैं
औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में भड़की हिंसा की निंदा करते हुए एआईएमआईएम...
महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media