विश्व कृषि महोत्सव से मिल रहा है किसानों को मार्गदर्शन... हमारी सरकार किसानों की हितैषी - शिंदे

Farmers are getting guidance from the World Agriculture Festival... Our government is well-wisher of the farmers - Shinde

विश्व कृषि महोत्सव से मिल रहा है किसानों को मार्गदर्शन... हमारी सरकार किसानों की हितैषी - शिंदे

कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को योग्य मागदर्शन मिल रहा है। यहां पर लगाए गए स्टॉल की वजह से दुलर्भ औषधीय वनस्पतियों की जानकारी आम लोगों को मिल रही है एवं इस कृषि महोत्सव की वजह से पारंपरिक खेती समेत आधुनिक खेती को भी बड़ी मदद मिल रही है और हमारी सरकार किसानों को केंद्र बिंदु रखकर काम करनेवाली सरकार है।

मुंबई : नाशिक स्थित डोंगरे छात्रावास मैदान पर श्री स्वामी समर्थ कृषि व अध्यात्मिक विकास मार्ग व श्री स्वामी समर्थ कृषि विकास व संशोधन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विश्व कृषि महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव के चौथे दिन मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिरकत की। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि किसान यह हमारा अन्नदाता है।

कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को योग्य मागदर्शन मिल रहा है। यहां पर लगाए गए स्टॉल की वजह से दुलर्भ औषधीय वनस्पतियों की जानकारी आम लोगों को मिल रही है एवं इस कृषि महोत्सव की वजह से पारंपरिक खेती समेत आधुनिक खेती को भी बड़ी मदद मिल रही है और हमारी सरकार किसानों को केंद्र बिंदु रखकर काम करनेवाली सरकार है।

Read More ठाणे में अवैध छात्रावास से 29 बच्चों को बचाया गया, पांच पर मुकदमा

कार्यक्रम में बंदरगाह व खनिकर्म मंत्री तथा नाशिक जिले के पालक मंत्री दादाजी भुसे, सांसद हेमंत गोडसे, विधायक  बबनराव लोणीकर, हास कांदे, सीमा हिरे, जय शिरसाट, श्री स्वामी समर्थ केंद्र के प्रमुख अण्णासाहेब मोरे, जिलाधिकारी गंगाधरन. डी. मनपा आयुक्त, डॉ. चंद्रकांत फुलकुंडवार, पुलिस आयुक्त अंकुश शिंदे उपस्थित थे।

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार यह आम लोगों की सरकार है। मजदूर, विद्यार्थी, समाज के  प्रत्येक वर्ग की यह सरकार है, इसलिए हम प्रत्येक निर्णय भी जनता के कल्याणार्थ ही ले रहे है। खेती पर आने वाल संकट जैसे भारी बारिश की घडी में राज्य सरकार और केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़े रहे है।

Read More महाराष्ट्र में वक्फ संपत्ति हड़पने वालों पर अब कड़े एक्शन की तैयारी

एनडीआरएफ के नियमों को दरकिनार करते हुए इस साल प्रभावित किसानों को दोगुनी मदद की गई है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्य के  6 लाख 90 हजार किसानों को तक़रीबन ढ़ाई हजार करोड़ रुपए की मदद दी है। किसान अच्छी फसल ले सके, इस बारे में हम प्रयासरत हैं।

Read More मुंबई: निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; दो बड़े नेता आज बीजेपी में शामिल होंगे

 साथ ही 450 महिला बचत गुटों के माध्यम से हजारों नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राज्य की  जनता सुखी होनी चाहिए, वहीं राज्य व केंद्र सरकार का एजेंडा है। पिछले छह महीने में राज्य में लिए गए निर्णयों की वजह से विकास को अच्छी गति मिली है, जिससे सर्वत्र सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है।

बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि समृद्धि महामार्ग  'गेम चेंजर'  के रूप में साबित होगा। इस महामार्ग की वजह से किसानों के उत्पाद कुछ ही घंटे में राज्य समेत विदेशों में भी भेजना आसान होने के साथ-साथ गतिशील हुआ है।

जिससे किसानों के विकास को अधिकाधिक गति मिली है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात कर राज्य के चीनी उद्योगों की समस्याओं का निराकरण करने को लेकर  चर्चा की है।

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : चाय बनाना रोजगार है तो पंक्चर बनाना भी रोजगार है; अखिलेश यादव ने किया पलटवार  नई दिल्ली : चाय बनाना रोजगार है तो पंक्चर बनाना भी रोजगार है; अखिलेश यादव ने किया पलटवार 
प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन वक्फ कानून का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था, अगर...
नई दिल्ली : हिंदुत्व की काट में मंडल की धार तेज करने की कोशिश में है कांग्रेस?
मुंबई : 71 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी पर हमला करने के जुर्म में तीन साल कैद की सजा
मुंबई : एसटी की बसों में जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय
मुंबई : नाले सफाई अभियान के तहत निकाली जा रही गंदगी और कचरा सड़कों पर ही छोड़ दिए जाने से नागरिकों में भारी रोष
पनवेल मनपा द्वारा भेजी गई संपत्ति कर की नोटिसों का कड़ा विरोध
एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media