ठाणे में फेरीवालों के बीच वाद-विवाद... धारदार हथियारों से हमला

Debate between hawkers in Thane ... Attack with sharp weapons

ठाणे में फेरीवालों के बीच वाद-विवाद... धारदार हथियारों से हमला

शहर में कई हॉकर्स माफिया सक्रिय हैं। जगह और व्यवसाय को लेकर अक्सर उनके बीच खूनी संघर्ष होता रहता है। इसी तरह के वाद-विवाद में रवि परदेशी नामक एक युवक पर दो फेरीवालों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल परदेशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ठाणे नगर पुलिस ने इस मामले में दो फेरीवालों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि जांभली नाका ठाणे शहर के मुख्य बाजार के रूप में जाना जाता है।

ठाणे : शहर में कई हॉकर्स माफिया सक्रिय हैं। जगह और व्यवसाय को लेकर अक्सर उनके बीच खूनी संघर्ष होता रहता है। इसी तरह के वाद-विवाद में रवि परदेशी नामक एक युवक पर दो फेरीवालों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल परदेशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ठाणे नगर पुलिस ने इस मामले में दो फेरीवालों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि जांभली नाका ठाणे शहर के मुख्य बाजार के रूप में जाना जाता है।

इस बाजार में रवि परदेशी का भी व्यवसाय था। पिछले कुछ दिनों से व्यवसाय को लेकर उनका २ फेरीवालों के साथ वाद-विवाद चल रहा था। रात के करीब १० बजे परदेशी अपने घर जा रहा था, इसी दौरान २ से ३ लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसे फौरन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिर में लगी गंभीर चोट के चलते उसकी मौत हो गई। ठाणे नगर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि फेरीवालों के बीच वाद-विवाद तथा मारपीट की अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं।

Read More  मुंबई : सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जशपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने...
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 
मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media