मुंबई के दहिसर और बोरीवली के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित... लोकल में आई तकनीकी खराबी
Train services affected between Mumbai's Dahisar and Borivali... technical glitch in local
1.jpg)
दहिसर और बोरीवली के बीच एक ओवरहेड तार टूट जाने से पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई। पश्चिमी रेलवे ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दहिसर और बोरीवली के बीच एक ओवरहेड तार टूट जाने के बाद मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुईं। पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा, ''दहिसर और बोरीवली के बीच करीब 10.02 बजे ओवरहेड तार (ओएचई) टूट गई।
मुंबई : मुंबई के चर्चगेट-बाउंड फास्ट लाइन पर दहिसर और बोरीवली के बीच एक ओवरहेड तार टूट जाने से पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई। पश्चिमी रेलवे ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दहिसर और बोरीवली के बीच एक ओवरहेड तार टूट जाने के बाद मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुईं। पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा, ''दहिसर और बोरीवली के बीच करीब 10.02 बजे ओवरहेड तार (ओएचई) टूट गई।
इसकी जानकारी स्टेशनों तक तुरंत पहुंचाई गई। तकनीकी खराबी आने के बाद, युद्धस्तर पर इसे ठीक किया गया और सामान्य सेवाएं बहाल हो चुकी है।'' अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या आने के बाद तीन ट्रेनों को रोक दिया गया और अन्य का रूट डायवर्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक, आज तड़के से सिग्नल प्वाइंट काम नहीं कर रहा था। सेंट्रल रेलवे के एसपीआरओ ने कहा, "हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और वाशी और ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे से नेरूल के बीच सेवाएं सक्रिय हैं। कर्मचारी इस तकनीकी समस्या को ठीक कर रहे हैं। इसे अगले 15-20 मिनट में ठीक कर लिया जाएगा।"
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
1.jpeg)
Comment List