4 महीने बाद चीन के लोगों को कोविड प्रतिबंधों से मुक्ति दिलवाने वालीं दो महिलाएं जेल से छूटीं...

After 4 months, two women who freed the people of China from Kovid restrictions were released from jail.

4 महीने बाद चीन के लोगों को कोविड प्रतिबंधों से मुक्ति दिलवाने वालीं दो महिलाएं जेल से छूटीं...

हिरासत में लिए जाने से कुछ समय पहले उनमें से एक महिला 'काओ' ने मदद के लिए अपना एक वीडियो बनाया था। क्लिप को बाद में दोस्तों द्वारा जारी किया गया और व्यापक रूप से ऑनलाइन प्रसारित किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा जबरन पकड़ने की बात कही गई थी। चीन में कोरोना पर सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी समेत कई प्रतिबंधों के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। देश भर में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए थे और कई लोगों ने अपने असंतोष के प्रतीक के रूप में पोस्टर्स जलाए। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की और दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया। 

चीन : बीजिंग में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शनों में शामिल होने वाली दो चीनी महिलाओं को आज प्रशासन ने रिहा कर दिया। COVID-19 प्रतिबंधों को समाप्त करने का आह्वान करने के लगभग चार महीने की हिरासत के बाद दोनों को रिहा किया गया। दोनों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सत्ता में आने के एक दशक के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे COVID प्रतिबंधों को समाप्त करने में मदद मिली। दोनों महिलाओं के करीबी दोस्तों ने रायटर को बताया कि चीन के कई शहरों में नवंबर के अंत में यह प्रदर्शन शुरू हुआ था।

सूत्रों ने रायटर को बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा प्रदर्शन के कुछ दिनों के भीतर ही हिरासत में ले लिया गया था। ह्यूमन राइट्स वॉच ने बताया कि दोनों महिलाएं दिसंबर में हिरासत में लिए गए चार प्रदर्शनकारियों में शामिल थी और उन पर "झगड़ा करने और हिंसा भड़काने" का आरोप लगाया गया था, जिसमें पांच साल तक की सजा हो सकती है। चीन के सुरक्षा मंत्रालय और बीजिंग सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने मामले में अभी कई टिप्पणी या जवाब नहीं दिया। उन्होंने पहले हिरासत पर भी कोई टिप्पणी नहीं की थी।

Read More महाराष्ट्र की जनता से बोले राज ठाकरे, राज्य की कमान मेरे हाथ में दे दो ...

हिरासत में लिए जाने से कुछ समय पहले उनमें से एक महिला 'काओ' ने मदद के लिए अपना एक वीडियो बनाया था। क्लिप को बाद में दोस्तों द्वारा जारी किया गया और व्यापक रूप से ऑनलाइन प्रसारित किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा जबरन पकड़ने की बात कही गई थी। चीन में कोरोना पर सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी समेत कई प्रतिबंधों के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। देश भर में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए थे और कई लोगों ने अपने असंतोष के प्रतीक के रूप में पोस्टर्स जलाए। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की और दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया। 

Read More मुंबई : मनपा समुद्र में डूबने वालों को बचाने के लिए खरीदेगी रोबोट

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को...
नई दिल्ली : नौसेना कमांडर्स कांफ्रेंस में नौसेना प्रमुख ने कमांडरों को सात अहम दिशा-निर्देश दिए
मुर्शिदाबाद : वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा
वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 
भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर
मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media