मुंबई के चेंबूर में संपत्ति के लिए मां को बनाया बंधक... बेटे की कर दी हत्या !

Mother made hostage for property in Mumbai's Chembur... Son murdered!

मुंबई के चेंबूर में संपत्ति के लिए मां को बनाया बंधक... बेटे की कर दी हत्या !

मुंबई पुलिस ने एक 80 वर्षीय महिला को मुक्त कराया है। उसके बेटे की हत्या करने और उनकी संपत्ति हड़पने के मामले में पांच को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना का मुख्य आरोपी महिला का करीबी रिश्तेदार है।  चेंबूर पुलिस थाने के अधिकारियों ने महिला को उपनगरीय पवई के एक फ्लैट से मंगलवार को छुड़ाया।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक 80 वर्षीय महिला को मुक्त कराया है। उसके बेटे की हत्या करने और उनकी संपत्ति हड़पने के मामले में पांच को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना का मुख्य आरोपी महिला का करीबी रिश्तेदार है।  चेंबूर पुलिस थाने के अधिकारियों ने महिला को उपनगरीय पवई के एक फ्लैट से मंगलवार को छुड़ाया।

चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक महिला ने 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने अपनी 80 वर्षीय बहन रोहिणी कांबले और उसके बेटे विशाल कांबले (44) के लापता होने का मामला दर्ज कराया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सबसे पहले उन दो लोगों का पता लगाया, जिन्होंने आखिरी बार विशाल से संपर्क किया था। बाद में कार्रवाई के तहत वडाला और पवई इलाके से पकड़ा।

Read More मुंबई : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई JCB, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने 5 अप्रैल को ही विशाल की हत्या कर दी थी और उसकी मां को पवई के एक फ्लैट में बंदी बनाकर रखा। अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने अन्य चार को विशाल को मारने और मां-बेटे की संपत्ति पर कब्जा करने की सुपारी दी थी। पुलिस ने बताया कि मां-बेटे को संपत्ति के सौदे के बहाने पनवेल बुलाया गया और वहां से उनका अपहरण कर लिया गया। उन्होंने कहा कि महिला को बेहोश करने की दवा दी गई थी।

Read More मुंबई: ऐसे लोग हिंदू धर्म का विकृत रूप दिखाकर, शिवाजी महाराज के हिंदू स्वराज का अपमान कर रहे हैं; ‘सामना’ के संपादकीय ने औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर तीखा प्रहार 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जशपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने...
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 
मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media