मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में पत्नी से नाजायज संबंधों के शक में ठेकेदार पर चाकू से हमला...
Contractor attacked with knife in Mumbai's Dongri area on suspicion of illicit relations with his wife.

मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में मनपा के एक ठेकेदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ साल पहले ठेकेदार के पास काम करनेवाले एक मजदूर द्वारा ही हत्या की उक्त वारदात को अंजाम दिए जाने का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी हाल ही में जेल से छूटा था। इससे पहले उसे अपनी ही पत्नी के कत्ल के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अपने मालिक (ठेकेदार) से नाजायज संबंधों के शक में उसने वर्ष २०१८ में अपनी बीवी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।
मुंबई : दक्षिण मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में मनपा के एक ठेकेदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ साल पहले ठेकेदार के पास काम करनेवाले एक मजदूर द्वारा ही हत्या की उक्त वारदात को अंजाम दिए जाने का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी हाल ही में जेल से छूटा था। इससे पहले उसे अपनी ही पत्नी के कत्ल के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अपने मालिक (ठेकेदार) से नाजायज संबंधों के शक में उसने वर्ष २०१८ में अपनी बीवी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।
मिली जानकारी अनुसार, ४५ वर्षीय ठेकेदार वीरेश (बदला हुआ नाम) के पास आरोपी मजदूर कुछ साल पहले काम करता था। मजदूरी के दौरान उसे शक हो गया था कि उसकी बीवी का ठेकेदार के साथ कुछ चक्कर चल रहा है। शक में शैतान बने मजदूर ने बेवफाई के शक में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। उस मामले में गिरफ्तार होने के बाद से वह जेल में ही था। लेकिन वर्षों तक जेल में रहने के बाद भी वह ठेकेदार को भूल नहीं पाया।
जेल से छूटने के बाद वह लगातार ठेकेदार को ढूंढ़ता रहा। कल उसका सामना ठेकेदार से हो गया, जिसके बाद आरोपी ने ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जेजे मार्ग पुलिस की टीम ने आरोपी मजदूर को हिरासत में लेकर जख्मी ठेकेदार को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
2.jpeg)
Comment List