मुंबई के तीन इलाके... लाखों की आबादी और 3 घंटे बत्ती गुल, 40 डिग्री की गर्मी के बाद घर में उबले मुंबईकर

Three areas of Mumbai... population of lakhs and lights go out for 3 hours, Mumbaikars boiled at home after 40 degree heat

मुंबई के तीन इलाके... लाखों की आबादी और 3 घंटे बत्ती गुल, 40 डिग्री की गर्मी के बाद घर में उबले मुंबईकर

बांद्रा, सांताक्रुज, खार, कुर्ला और चेंबूर के उपनगर और मध्य मुंबई में दादर 15 मिनट से अधिक समय तक बिजली कटौती से प्रभावित रहे। इसके अतिरिक्त, वडाला, सायन और धारावी के कुछ हिस्सों में बिजली गुल होने की खबर थी। मई 2023 में मुंबई में बिजली की भारी कमी के चलते बिजली आपूर्ति में दिक्कत पेश आयी। जिसके चलते एमएसईडीसीएल को भी राज्य के कई हिस्सों में लोड-शेडिंग करनी पड़ी।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पश्चिमी उपनगर के बांद्रा, खार और सांताक्रु जैसे इलाके बीती 10 मई की रात को बिजली कटौती से प्रभावित थे। इस बिजली कटौती का कारण इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (बिजली वितरण प्रणाली) में तकनीकी खराबी थी। जिसके चलते मुंबई के पश्चिमी उपनगर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। हालांकि, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। कंपनी के मुताबिक केबल की खराबी के चलते यह मुश्किल पैदा हुई थी।

बिजली आपूर्ति को फिर से बहाल करने के लिए कंपनी के कर्मचारियों ने काफी प्रयास किया और आधे घंटे के अंदर केबल की खराबी के कारण हुई रुकावट को अधिकांश ग्राहकों के लिए बहाल कर दिया गया। वहीं कटौती से परेशान लोगों के मुताबिक सांताक्रूज़ में तीन घंटे तक लोगों को गर्मी में उबालना पड़ा।

मायानगरी मुंबई में बिजली जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी मुंबई शहर में बिजली कटौती हुई है। पिछले साल अप्रैल के महीने में मुंबई और आस-पास के इलाकों जैसे ठाणे, मुलुंड, अंबरनाथ, बदलापुर और डोंबिवली जैसे इलाके बिजली कटौती की चपेट में आये थे। तब पडघा में 400KV सब स्टेशन में ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। हालांकि, बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Read More मुंबई : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई JCB, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बांद्रा, सांताक्रुज, खार, कुर्ला और चेंबूर के उपनगर और मध्य मुंबई में दादर 15 मिनट से अधिक समय तक बिजली कटौती से प्रभावित रहे। इसके अतिरिक्त, वडाला, सायन और धारावी के कुछ हिस्सों में बिजली गुल होने की खबर थी। मई 2023 में मुंबई में बिजली की भारी कमी के चलते बिजली आपूर्ति में दिक्कत पेश आयी। जिसके चलते एमएसईडीसीएल को भी राज्य के कई हिस्सों में लोड-शेडिंग करनी पड़ी।

Read More जुहू में मामूली विवाद को लेकर मराठी दंपत्ति टाइल से हमला

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को  जमानत देने से किया इनकार बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को जमानत देने से किया इनकार
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से सोमवार...
बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया
म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कथित हत्या के बाद फरार है पति
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा
महिला से 20 करोड़ रुपये ठगे फर्जी पुलिस बनकर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media