छाता मत भूलना...अगले दो दिन मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 6 लोगों की मौत
Heavy rain alert in Mumbai and Maharashtra for next two days...
.jpg)
शनिवार से मुंबई में शुरू हुई बारिश अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक शहर में भारी बारिश हो सकती है। दो दिन के अंदर तीन घरों के गिरने की दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बारिश की वजह से अब तक 6 लोगों की मौत हुई है।
मायानगरी मुंबई समेत पूरे राज्य में शनिवार से भारी बारिश हो रही है। हालांकि, देर से ही सही लेकिन बारिश की जोरदार उपस्थिति से किसान भी खुश हैं। वहीं मुंबई में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया था। प्रमुख रूप से बोरीवली, दहिसर और जोगेश्वरी इलाकों के घरों में पानी भरा था। जिसके चलते घर में टीवी और फ्रिज भी बहते हुए नजर आए। वहीं मुंबई में चार जगहों पर मकान ढहने की खबर सामने आई। अब तक दो दिनों की बारिश ने मुंबई में छह लोगों की जान ले ली है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक मुंबई में भारी बारिश होने की आशंका है। इस बाबत मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है....Heavy rain alert in Mumbai and Maharashtra for next two days.....
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी और मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। लिहाजा मुंबईकर घर से बाहर निकलते समय छाते और रेनकोट लेकर जाएं वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है....Heavy rain alert in Mumbai and Maharashtra for next two days.....
दो दिनों तक भारी बारिश क्यों?
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते कोंकण के साथ-साथ मुंबई और मध्य महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लंबे समय के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो ज्यादा से ज्यादा इलाकों को कवर कर रहा है....Heavy rain alert in Mumbai and Maharashtra for next two days.....
पिछले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश हुई है। इसके चलते कई जगहों पर पानी भर गया है। इस वजह से कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम की भी समस्या हुई। दिलचस्प बात यह है कि 62 सालों के बाद रविवार को पहली बार मुंबई और दिल्ली में एक साथ बारिश हुई। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 86 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश के कारण अंधेरी के मिलन सबवे में पानी भर गया....Heavy rain alert in Mumbai and Maharashtra for next two days.....
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List