संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी आया सामने... इंस्टाग्राम पर युवाओं का करता था माइंड वॉश

Another accused came forward in Parliament security lapse case... Used to mind wash youth on Instagram

संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी आया सामने...  इंस्टाग्राम पर युवाओं का करता था माइंड वॉश

जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल अगले हफ्ते सांसद के घर पर उनका बयान दर्ज कर सकती है। प्रताप अभी दिल्ली से बाहर हैं। बता दें कि कर्नाटक के मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस से ही आरोप सागर शर्मा और मनोरंजन लोकसभा में पहुंचे थे और दर्शक दीर्घा से नीचे सांसदों के बैठने वाले स्थान पर कूद गए थे।

नई दिल्ली: बुधवार को दोपहर को देश में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो युवक नीचे कूद गए। यहां उन्होंने कलर स्प्रे करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसी वक्त सदन के बाहर भी दो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।

अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब एक अन्य को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड ललित झा की एक और शख्स ने मदद की थी। वह कोई और नहीं बल्कि महेश कुमावत है। वह अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से युवाओं को बरगला रहा था और उनका माइंड वॉश कर रहा था।

Read More मुंबई : हत्या के मामले के मुख्य आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में; भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार

पुलिस अधिकारी अब उसके एकाउंट को डिकोड करने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, महेश क्रांतिकारियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सरकार विरोधी वीडियो के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करता था।  

Read More जलगांव : केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे के साथ छेड़छाड़ मामले में नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही इस घटना को अंजाम देने के बाद जब ललित फरार हुआ था, तब भी महेश ने उसकी मदद की थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वह इस पूरे कांड में आरोपियों को सिर्फ लॉजिस्टिक ही प्रोवाइड नहीं करा रहा था बल्कि इस गुट और साजिश का अहम किरदार भी था। अब पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि स्पेशल सेल उसे भी गिरफ्तार कर सकती है।

वहीं इस मामले में स्पेशल सेल भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा से भी पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल अगले हफ्ते सांसद के घर पर उनका बयान दर्ज कर सकती है। प्रताप अभी दिल्ली से बाहर हैं। बता दें कि कर्नाटक के मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस से ही आरोप सागर शर्मा और मनोरंजन लोकसभा में पहुंचे थे और दर्शक दीर्घा से नीचे सांसदों के बैठने वाले स्थान पर कूद गए थे।

Read More पनवेल कोर्ट में फर्जी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के मामले में प्रॉपर्टी एजेंट गिरफ्तार

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : चाय बनाना रोजगार है तो पंक्चर बनाना भी रोजगार है; अखिलेश यादव ने किया पलटवार  नई दिल्ली : चाय बनाना रोजगार है तो पंक्चर बनाना भी रोजगार है; अखिलेश यादव ने किया पलटवार 
प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन वक्फ कानून का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था, अगर...
नई दिल्ली : हिंदुत्व की काट में मंडल की धार तेज करने की कोशिश में है कांग्रेस?
मुंबई : 71 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी पर हमला करने के जुर्म में तीन साल कैद की सजा
मुंबई : एसटी की बसों में जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय
मुंबई : नाले सफाई अभियान के तहत निकाली जा रही गंदगी और कचरा सड़कों पर ही छोड़ दिए जाने से नागरिकों में भारी रोष
पनवेल मनपा द्वारा भेजी गई संपत्ति कर की नोटिसों का कड़ा विरोध
एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media