ठाणे जिले में कबाड़ गोदाम परिसर में लगी आग... कोई हताहत नहीं

Fire breaks out at scrap warehouse complex in Thane district...no casualties

ठाणे जिले में कबाड़ गोदाम परिसर में लगी आग... कोई हताहत नहीं

भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी शैलेश शिंदे ने बताया कि भिवंडी शहर की दापोडा रोड पर वालपाड़ा में स्थित गोदाम परिसर में देर रात करीब 12.45 बजे आग लगी और तेजी से अन्य गोदामों में भी फैल गई। 

ठाणे : ठाणे जिले में आधी रात के बाद एक कबाड़ गोदाम के परिसर में आग लग गई और देखते-देखते अन्य गोदाम भी इसकी चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी शैलेश शिंदे ने बताया कि भिवंडी शहर की दापोडा रोड पर वालपाड़ा में स्थित गोदाम परिसर में देर रात करीब 12.45 बजे आग लगी और तेजी से अन्य गोदामों में भी फैल गई। 

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग में नष्ट हुए गोदामों की सही संख्या का अभी तक पता नहीं चला है। कुछ गोदामों में कबाड़ हो चुके वाहन रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकरों की कमी के कारण वहां शीतलन अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को...
नई दिल्ली : नौसेना कमांडर्स कांफ्रेंस में नौसेना प्रमुख ने कमांडरों को सात अहम दिशा-निर्देश दिए
मुर्शिदाबाद : वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा
वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 
भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर
मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media