मुंबई में म्हाडा की 2,000 घरों की लॉटरी सितंबर में जारी करने की योजना

MHADA plans to launch lottery for 2,000 homes in Mumbai in September

मुंबई में म्हाडा की 2,000 घरों की लॉटरी सितंबर में जारी करने की योजना

महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड की लॉटरी का इंतज़ार करने वाले लोगों के लिए ख़ुशख़बर है। मुंबई बोर्ड सितंबर में करीब 2,000 घरों की लॉटरी जारी करने की योजना पर काम कर रहा है। लॉटरी में गोरेगांव स्थिति म्हाडा की आधुनिक बिल्डिंग के भी क़रीब 332 घरों को शामिल किया जाएगा, ये घर उच्च और मध्यम श्रेणी के होंगे।

मुंबई : महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड की लॉटरी का इंतज़ार करने वाले लोगों के लिए ख़ुशख़बर है। मुंबई बोर्ड सितंबर में करीब 2,000 घरों की लॉटरी जारी करने की योजना पर काम कर रहा है। लॉटरी में गोरेगांव स्थिति म्हाडा की आधुनिक बिल्डिंग के भी क़रीब 332 घरों को शामिल किया जाएगा, ये घर उच्च और मध्यम श्रेणी के होंगे।

उच्च वर्ग के घर करीब 979 वर्ग फुट और मध्यम वर्ग के घर करीब 714 वर्ग फुट के होंगे। उच्च वर्ग के घरों की कीमत क़रीब 1.25 करोड़ रुपये और मध्य वर्ग के घरों की क़ीमत क़रीब 80 लाख रुपये होने का अनुमान है। गोरेगांव की बिल्डिंगों में म्हाडा द्वारा पहली बार जिम, स्विमिंग पुल, इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की गई है। इन घरों का काम क़रीब 80% तक पूरा हो चुका है, मौजूदा समय में अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। दो से ढाई महीने में घर तैयार होंगे। 

Read More म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते

मुंबई बोर्ड की अंतिम लॉटरी पिछले साल जारी हुई थी, जिसमें 4082 घरों के लिए 1.22 लाख लोगों ने आवेदन किया था। लॉटरी में जगह नहीं बना पाने वाले आवेदक म्हाडा की अगली लॉटरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई के विभिन्न इलाकों के तैयार घरों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। मुंबई में क़रीब 2 हजार घर तैयार आगामी कुछ महीने में तैयार होने की उम्मीद है। इस वज़ह से लॉटरी के लिए इन घरों का चयन किया गया है।

Read More रोहित पवार ने कहा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर ,लोगों का ध्यान भटकाना

2023 में जारी हुई मुंबई बोर्ड के 4082 घरों की लॉटरी में से अब क़रीब 150 घरों की बिक्री नहीं हो पाई है। म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पिछली लॉटरी के बचे घरों को वेटिंग लिस्ट आवेदकों को अलॉट करने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में आगामी कुछ दिनों में एक मीटिंग रखी गई है, जिसमें वेटिंग लिस्ट के आवेदकों को पैसा भर घर लेना का और मौका दिया जाएगा। इस अवसर के बाद भी घरों की बिक्री नहीं होती है, तो इन घरों को अगली लॉटरी में शामिल किया जाएगा।

Read More भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

पिछली लॉटरी में 196 आवेदकों को एक से अधिक घर लगे थे। नियमों के अनुसार, कोई भी आवेदक एक से अधिक घर नहीं ले सकता है। जिसके बाद आवेदकों ने घर म्हाडा को लौटा दिए थे। वहीं करीब 200 विजेताओं के दस्तावेज़ में खामी या गलत जानकारी देने की बात सामने आई थी। इसके बाद इन घरों को भी वेटिंग लिस्ट के लोगों को अलॉट कर दिया गया है। मौजूदा समय में केवल क़रीब 150 घरों की बिक्री होनी बाकी है।

Read More महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना मानदंडों को कड़ा करने का फैसला किया

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जशपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने...
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 
मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media