मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई... कांग्रेस के 14 नेताओं पर मामला दर्ज

Big action by Mumbai Police... Case filed against 14 Congress leaders

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई... कांग्रेस के 14 नेताओं पर मामला दर्ज

बीकेसी पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काले झंडे लहराने और विरोध प्रदर्शन करने को एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रणील नायर, मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश यादव, महिला महासचिव सना कुरैशी, रोशना शाह समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र का दौरा किया. इस दौरान वह आर्थिक राजधानी मुंबई और पालघर का दौरा किया. इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई में काला झंडा दिखाने के मामले में मुंबई पुलिस ने कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों  के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहित की अलग- अलग धाराओं में कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.  

दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुबंई पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता और पदाधिकारी बीते 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की मूर्ति ढ़हने से नाराज थे, उन्होंने शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर काले झंडे दिखाई. 

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में प्रदर्शन किया था. इस मामले में अब बीकेसी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी, जिसकी वीडियो भी सामने आ चुकी है. 

बीकेसी पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काले झंडे लहराने और विरोध प्रदर्शन करने को एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रणील नायर, मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश यादव, महिला महासचिव सना कुरैशी, रोशना शाह समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 189 (1) (2), 190, 37 (1), 37 (3) और 135 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले सभी को धारा 45(1) के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया.

Read More नासिक में बर्थडे पार्टी में हथियार लेकर रील बनाना पड़ा मंहगा... 4 युवक गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media