मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का सफर एलिवेटेड मेट्रो से होगा महंगा... 12 किमी के लिए 50 रुपये होंगे खर्च

Travelling in Mumbai's first underground metro will be more expensive than the elevated metro... Rs 50 will be charged for 12 km

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का सफर एलिवेटेड मेट्रो से होगा महंगा... 12 किमी के लिए 50 रुपये होंगे खर्च

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को एलिवेटेड मेट्रो की तुलना में अधिक पैसे खर्च करने होंगे। अंडरग्राउंड मेट्रो के करीब 12.2 किमी के मार्ग पर सफर करने के लिए यात्रियों को करीब 50 रुपये खर्च करने होंगे। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) द्वारा तैयार की गई मेट्रो 7 और मेट्रो 2 ए कॉरिडोर के 12 किमी का सफर यात्री 20 रुपये में पूरा कर रहे है।

मुंबई: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को एलिवेटेड मेट्रो की तुलना में अधिक पैसे खर्च करने होंगे। अंडरग्राउंड मेट्रो के करीब 12.2 किमी के मार्ग पर सफर करने के लिए यात्रियों को करीब 50 रुपये खर्च करने होंगे। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) द्वारा तैयार की गई मेट्रो 7 और मेट्रो 2 ए कॉरिडोर के 12 किमी का सफर यात्री 20 रुपये में पूरा कर रहे है।

वहीं घाटकोपर से वर्सोवा के बीच चल रही मेट्रो-1 कॉरिडोर के 11.4 किमी का सफर तय करने के लिए यात्रियों को 40 रुपये खर्च करने पड़ रहे है। वॉचडॉग फाउंडेशन के ट्रस्टी गॉडफ्रे पिंटो ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी ) ने मेट्रो किराये के दरों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। मेट्रो 7 और मेट्रो 2 ए का फेयर चार्ट मेट्रो-3 में भी अपनाने की मांग की है।

गॉडफ्रे पिंटो के अनुसार, एमएमआरसी को अगर यात्रियों की संख्या बढ़ाना है, तो किराया घटाना ही होगा। मौजूदा समय में तय किया गया किराया काफी अधिक है। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो लाइन तैयार की गई है, न कि कमाई करने के लिए। आरे से कोलाबा के बीच मेट्रो-3 का निर्माण किया जा रहा है। मेट्रो के पहले फेज के तहत आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Read More मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस  नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस 
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस...
मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया
मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 
मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी
पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 
बेंगलूरु : मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उत्तर कर्नाटक में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी में पानी छोड़ने का किया अनुरोध 
मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media