ठाणे शहर में पड़ोसी के कुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने  मां-बेटी की पिटाई की 

In Thane city, a man, angry at the barking of his neighbour's dog, beat up a mother and daughter.

ठाणे शहर में पड़ोसी के कुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने  मां-बेटी की पिटाई की 

ठाणे शहर में अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते के भौंकने से नाराज एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला के कपड़े फाड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी बुजुर्ग मां के साथ उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को शहर के कासरवडावली इलाके के तकरदा में शाम करीब 4.30 बजे हुई। 39 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसके पालतू कुत्ते ने उसके पड़ोसी गौतम पर भौंक दिया, जब वह उसके घर के पास से गुजर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि इससे नाराज होकर 25 वर्षीय व्यक्ति ने कुत्ते पर हमला करने के लिए पत्थर उठा लिया।

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते के भौंकने से नाराज एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला के कपड़े फाड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी बुजुर्ग मां के साथ उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को शहर के कासरवडावली इलाके के तकरदा में शाम करीब 4.30 बजे हुई। 39 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसके पालतू कुत्ते ने उसके पड़ोसी गौतम पर भौंक दिया, जब वह उसके घर के पास से गुजर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि इससे नाराज होकर 25 वर्षीय व्यक्ति ने कुत्ते पर हमला करने के लिए पत्थर उठा लिया।


उन्होंने बताया, "पीड़ित महिला की 64 वर्षीय मां ने उसे उसकी हरकत के लिए डांटा। यह देखकर गौतम की मां और एक अन्य महिला ने पीड़ितों से बहस शुरू कर दी। तीनों आरोपियों ने मां-बेटी की पिटाई की और शिकायतकर्ता के कपड़े फाड़कर उनके साथ छेड़छाड़ की।" उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर गौतम, उसकी मां माया (50) और नयना थापर (40) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को...
नई दिल्ली : नौसेना कमांडर्स कांफ्रेंस में नौसेना प्रमुख ने कमांडरों को सात अहम दिशा-निर्देश दिए
मुर्शिदाबाद : वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा
वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 
भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर
मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media