भिवंडी में राशन किट के नाम पर हजारों महिलाओं से ठगी... 7 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

Thousands of women were cheated in the name of ration kit in Bhiwandi... 7 member gang arrested

भिवंडी में राशन किट के नाम पर हजारों महिलाओं से ठगी... 7 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

भिवंडी के वंजारपट्टी नाका निजामपुरा इलाके में हजारों महिलाओं को सस्ते राशन किट का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता आयशा जुबेर अंसारी की शिकायत के अनुसार, आरोपियों फैसल मंसूर अहमद शेख, अली सज्जाद जाफरी, मोहम्मद अफान अकबर अली अंसारी, शबनम शेख शबोरा मरियम, शाहीन और राहिला ने 1000 से 1200 महिलाओं को मात्र 500 रुपये में राशन किट देने का लालच दिया। महिलाओं से पैसे जमा कराए गए, लेकिन उन्हें कोई राशन किट नहीं दिया गया। 

भिवंडी : भिवंडी के वंजारपट्टी नाका निजामपुरा इलाके में हजारों महिलाओं को सस्ते राशन किट का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता आयशा जुबेर अंसारी की शिकायत के अनुसार, आरोपियों फैसल मंसूर अहमद शेख, अली सज्जाद जाफरी, मोहम्मद अफान अकबर अली अंसारी, शबनम शेख शबोरा मरियम, शाहीन और राहिला ने 1000 से 1200 महिलाओं को मात्र 500 रुपये में राशन किट देने का लालच दिया। महिलाओं से पैसे जमा कराए गए, लेकिन उन्हें कोई राशन किट नहीं दिया गया। 

पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह ने यह धोखाधड़ी योजनाबद्ध तरीके से की। महिलाओं के विश्वास का दुरुपयोग कर उन्होंने लाखों रुपए हड़प लिए। निजामपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 के कलम 318 (4),316 (2) 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की गहन जांच पुलिस उप निरीक्षक मुसले कर रहे है।

ठगी का यह मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे लालच भरे झूठे वादों से सतर्क रहें। इस घटना ने न केवल ठगी का शिकार हुई महिलाओं में आक्रोश पैदा किया है, बल्कि समाज में गरीब वर्ग की सुरक्षा और उनके साथ हो रहे धोखाधड़ी के मामलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में गुढीपाडवा के मौके पर 86,814 वाहनों का हुआ पंजीकरण...

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस  नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस 
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस...
मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया
मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 
मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी
पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 
बेंगलूरु : मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उत्तर कर्नाटक में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी में पानी छोड़ने का किया अनुरोध 
मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media