मुंबई की बेकरी मनपा के निशाने पर... प्रदूषण फैलाने वाली बेकरियों को मनपा देगी नोटिस
Mumbai's bakeries are on the target of the Municipal Corporation... The Municipal Corporation will issue notice to the bakeries spreading pollution
3.jpg)
मनपा प्रशासन ने बेकरी की जांच करने का निणर्य लिया है और प्रदूषण फैलाने वाली बेकरी को नोटिस देने का काम किया जायेगा। इतना ही नहीं मनपा एमपीसीबी से चर्चा कर अवैध बेकरी पर कार्र- वाई कैसे हो इसकी भी राय लेगी। बता दें कि मुंबई में चल रहे निर्माण कार्य स्थल से प्रदूषण फैल रहा है। इस बीच मुंबई में विभिन्न स्थानों पर चल रही अवैध बेकरी उसमे और प्रदूषण फैला रही है।
मुंबई : बेकरी का व्यवसाय मुंबई में जोरो पर चलता है। मुंबई में चलने वाली आधे से अधिक बेकरी अवैध है। मनपा एक पास बेकरी पर कार्रवाई करने का अधिकार नहीं होने से इन पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। मुंबई की बेकरी में बनने वाली सामग्री पाव से लेकर अन्य प्रकार की चीजें बनाने के लिए लकड़ी का उपयोग किया जाता है, जिससे बड़े पैमाने पर प्रदूषण भी फैलता है।
मनपा प्रशासन ने बेकरी की जांच करने का निणर्य लिया है और प्रदूषण फैलाने वाली बेकरी को नोटिस देने का काम किया जायेगा। इतना ही नहीं मनपा एमपीसीबी से चर्चा कर अवैध बेकरी पर कार्र- वाई कैसे हो इसकी भी राय लेगी। बता दें कि मुंबई में चल रहे निर्माण कार्य स्थल से प्रदूषण फैल रहा है। इस बीच मुंबई में विभिन्न स्थानों पर चल रही अवैध बेकरी उसमे और प्रदूषण फैला रही है।
मनपा अधिकारियों की माने तो मुंबई में लगभग 1200 बेकरी है जिसमे आधे से अधिक अवैध हैं। मनपा के पास अवैध बेकरी पर भी कार्रवाई करने का अधिकार नहीं होने के कारण उन पर कार्रवाई भी नहीं कर पा रही है। मनपा ने 2007 से इलेक्ट्रिक अपर चलने वाली बेकरी को अनुमति देने की शुरुआत की। अब तक मनपा 350 बेकरी को मंजूरी दे चुकी है। जबकि बकाया बेकरी अभी भी लकड़ी पर ही चल रही है।
लकड़ी के उपयोग से प्रदूषण फैलता है और यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। इसलिए प्रदूषण को रोकने के लिए मुंबई की सभी बेकरियों की जांच करने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है। जरूरी है कि लकड़ी की जगह स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल किया जाए। लकड़ी के उपयोग से हानिकारक प्रदूषक उत्सर्जित होते हैं। इनमें पार्टिकुलेट मैटर, मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मो- नोऑक्साइड और वाष्पशील कार्ब- निक यौगिक जैसे प्रदूषक उत्सर्जन शामिल है जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करते हैं। मनपा अब इसी के चलते मुंबई की सभी बेकरी की जांच करने का निणर्य लिया है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List