डोंबिवली और कल्याण इलाके में रोजाना 10 लोगों को शिकार बना रहे आवारा कुत्ते...

Stray dogs are attacking 10 people daily in Dombivli and Kalyan areas...

डोंबिवली और कल्याण इलाके में रोजाना 10 लोगों को शिकार बना रहे आवारा कुत्ते...

कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगभग 80,000 तक पहुंच गई है। कुत्तों की जनसंख्या पर नि- यंत्रण के लिए की जा रही नसबंदी अभियान की रफ्तार बहुत धीमी है। क्षेत्र में केवल एक नसबंदी केंद्र संचालित हो रहा है, जहां जनवरी से नवंबर तक मात्र 12,406 कुत्तों की नसबंदी की गई है। नागरिकों का कहना है कि नसबंदी अभियान में निरंतरता की कमी के कारण समस्या बढ़ रही है।

ठाणे : ठाणे जिले डोंबिवली और कल्याण इलाके में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नागरिकों पर हो रहे हमलों ने समस्या को गंभीर बना दिया है। मिली जानकारी अनुसार कल्याण-डोम्बिवली क्षेत्र में हर दिन औसतन 10 लोगों को कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा, छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर हमलों की घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

बता दें कि कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगभग 80,000 तक पहुंच गई है। कुत्तों की जनसंख्या पर नि- यंत्रण के लिए की जा रही नसबंदी अभियान की रफ्तार बहुत धीमी है। क्षेत्र में केवल एक नसबंदी केंद्र संचालित हो रहा है, जहां जनवरी से नवंबर तक मात्र 12,406 कुत्तों की नसबंदी की गई है। नागरिकों का कहना है कि नसबंदी अभियान में निरंतरता की कमी के कारण समस्या बढ़ रही है।

महानगरपालिका की ओर से शास्त्रीनगर अस्पताल, रुक्मिणीबाई अस्पताल, कोलसेवाड़ी दवाखाना और नेतिवली टेकड़ी दवाखाना में कुत्ते के काटने पर मुफ्त टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। जनवरी से अक्टूबर के बीच 18,705 लोगों को यह टीके दिए गए हैं। आवारा कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए नागरिकों ने महानगरपालिका से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Read More मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे  मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 
राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में...
गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार
तेलंगाना में माओवादी के 86 सदस्य ने पुलिस के सामने कर दिया आत्मसमर्पण;  20 महिलाएं शामिल 
मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 
मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media