नालासोपारा शहर में एक चौबीस साल की लड़की ने अपने पिता पर चाकू से वार कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया

In Nalasopara city, a 24-year-old girl attacked her father with a knife and cut off his private part

नालासोपारा शहर में एक चौबीस साल की लड़की ने अपने पिता पर चाकू से वार कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की बहुत गुस्से में दिखाई दे रही है। पास में ही उसका घायल पिता भी पड़ा है जिसकी हालत बहुत ही खराब दिखाई दे रही है। वहां पर काफी भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी जो लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वो कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थी और लोगों को अपनी आपबीती सुना रही थी जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया।

नालासोपारा : महाराष्ट्र के पालघर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हड़कंप मचा दिया है। पिता और बेटी के पाक रिश्ते को नापाक करने वाले रमेश भारती के साथ उसकी सौतेली बेटी ने ऐसा काम कर दिया कि वो जिंदगी भर याद ही रखेगा। नालासोपारा शहर में एक चौबीस साल की लड़की ने अपने पिता पर चाकू से वार कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल रमेश भारती नाम का आदमी 24 साल की लड़की का सौतेला पिता था। वो पिछले 2 सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। इससे लड़की बहुत परेशान थी, लेकिन कुछ कर नहीं पा रही थी। जब पिता ने हद पार कर दी तो बेटी ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की बहुत गुस्से में दिखाई दे रही है। पास में ही उसका घायल पिता भी पड़ा है जिसकी हालत बहुत ही खराब दिखाई दे रही है। वहां पर काफी भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी जो लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वो कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थी और लोगों को अपनी आपबीती सुना रही थी जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है। लोगों के भी इस वीडियो पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक ने लिखा- ऐसे पिता को तो जान से मार देना चाहिए। दूसरे ने लिखा- ये खबर सुनकर गुस्सा और दुख दोनों ही आते हैं! दो साल तक उस दरिंदे ने अपनी ही सौतेली बेटी को शिकार बनाया, और जब लड़की ने हिम्मत दिखाई तो वही क़ानून उसे गिरफ्तार कर रहा है? ये कैसा न्याय है!

तीसरे ने लिखा- पुलिस के अनुसार, रमेश 2 साल से इस लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था। घायल रमेश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना हमें यौन उत्पीड़न के गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान दिलाती है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। इसी तरह के कई और कमेंट भी सामने आए हैं।

Read More ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर : 17 वर्षीय किशोरी ने प्रेमी द्वारा आत्महत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या  पालघर : 17 वर्षीय किशोरी ने प्रेमी द्वारा आत्महत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या 
एक चौंकाने वाली घटना में, एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने 24 वर्षीय प्रेमी द्वारा आत्महत्या करने के बाद आत्महत्या...
नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल 
भारत 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादक बन जाएगा - नितिन गडकरी
मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत
मुंबई पहुंची  राष्ट्रपति मुर्मू ; भारतीय रिजर्व बैंक के 90वें वर्ष के समापन समारोह होंगी शामिल
मुंबई : दिशा सालियान केस में दो पूर्व एसीपी ने वकील को सौंपे सबूत
मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media