मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों को आठ घंटे की शिफ्ट संजय पांडे ने संबंध जारी किया

मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों को आठ घंटे की शिफ्ट संजय पांडे ने संबंध जारी किया

मुंबई:मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार से आठ घंटे की पाली मिलेगी। पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि महिला कर्मियों को घर और काम के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने में मदद करने के उद्देश्य से जारी निर्देश मुंबई में अगले आदेश तक लागू रहेगा। पांडे ने ही राज्य के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में इस साल जनवरी में आठ घंटे की ड्यूटी पहल की शुरुआत की थी।

Read More मुंबई : 12 वर्षीय लड़के से बलात्कार के आरोप में 22 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार...

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सीपी के आदेश के अनुसार, महिला कर्मियों के लिए दो विकल्प हैं। पहले विकल्प में उन्हें तीन शिफ्ट में काम करना होगा, जो सुबह आठ से दिन में तीन बजे, दिन में तीन बजे से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह आठ बजे तक है। दूसरे विकल्प में शिफ्ट का समय सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक, दिन में तीन से रात 11 बजे तक और रात के 11 बजे से सुबह सात बजे तक है।

Read More गोवंडी और गोरेगांव में छापेमारी; ₹9.19 लाख की ड्रग्स जब्त 

आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को ड्यूटी के समय को लेकर महिला कर्मियों के साथ चर्चा करनी चाहिए और दोनों विकल्पों के अनुसार उन्हें ड्यूटी सौंपनी चाहिए। आदेश में कहा गया है कि पहल के कार्यान्वयन को लेकर कोई मुद्दा उठने पर पुलिस अधिकारी डीसीपी से संपर्क कर सकते हैं।

Read More गोरेगांव और कांदिवली के बीच में 35 दिनों के मेगा ब्लॉक से 40 उपनगरीय लोकल ट्रेनें रद्द...

Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज
कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जिले में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर...
ठाणे जिले में बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ... फिर लड़की से किया रेप, सहेली समेत 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बयान, मेरे बेटी-दामाद ने विश्वासघात किया, उन्हें नदी में फेंक दो....
पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
मुंबई : मलाड के मालवणी इलाके तृतीयपंथी का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
भिवंडी में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़... मामला दर्ज
नायगांव की सड़कों पर चलना खतरों से खाली नहीं... रोड पर पर गड्डे ही गड्डे

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media