असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज!, न्याय यात्रा जहां से गुजर रही है, पार्टी वहां हार रही है...

Chief Minister of Assam took a jibe at Rahul Gandhi! Wherever Nyay Yatra is passing, the party is losing...

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज!, न्याय यात्रा जहां से गुजर रही है, पार्टी वहां हार रही है...

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर यह भी दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस अपना जनाधार खो देती है। दरअसल, शर्मा ने राहुल गांधी पर इसलिए तंज कहा है, क्योंकि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

गुवाहाटी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि अपनी राजनीतिक जीवन में पहली बार एक ऐसी “न्याय यात्रा” देख रहा हूं, जो जिन जगहों से जा रही है पार्टी वहां हार रही है औेर पार्टी के कार्यकर्ता भी उनकी विचारधारा त्याग कर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर यह भी दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस अपना जनाधार खो देती है। दरअसल, शर्मा ने राहुल गांधी पर इसलिए तंज कहा है, क्योंकि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Read More राहुल गांधी की कार पर नहीं हुआ हमला... कांग्रेस ने दिया स्पष्टीकरण

फिलहाल, कांग्रेस की यात्रा तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का एलान कर चुकी हैं। इससे पहले, रविवार को सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी को भाजपा के लिए ‘‘सबसे बड़ा स्टार प्रचारक’’ बताया था।

Read More बीजेपी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका... पूर्व मंत्री के भतीजे धैर्यशील मोहिते पाटिल ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल

शर्मा ने डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां से कांग्रेस खत्म हो जाती है। वह निरुत्साही, अहंकारी हैं और उनमें नेतृत्व का कोई गुण नहीं है।’’ राहुल पर हमले जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उनके कदम भाजपा के लिए हमेशा सकारात्मक साबित होते हैं। वह भाजपा के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं।

Read More राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर जाएंगे पटना... क्या है इसके पीछे की वजह?

’’ मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब राहुल के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 18 से 25 जनवरी तक असम से गुजरी और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। इस बीच, यहां राज्य मुख्यालय पर एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पूर्व नेता और पूर्व छात्र नेता सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए।

Read More शरद पवार का अजित पवार को झटका... ये भरोसेमंद विधायक नीलेश लंका छोड़ेगा पार्टी का साथ 

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता, अखिल असम छात्र संघ (आसू) के पूर्व अध्यक्ष दीपांकर नाथ और पूर्व आसू सलाहकार प्रकाश दास हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भावेश कालिता, कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका और पार्टी विधायक तथा नेता भी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान  नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
नायगांव पुलिस अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही तीन महिलाओं को बचाने में कामयाब रही। ये घटनाएं...
शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव कराने चाहिए - राज ठाकरे
राज्य में अलग-अलग घटनाओं में विसर्जन के दौरान 21 लोगों की मौत 
मुंबई: लालबाग में विसर्जन के दौरान सात लाख के आभूषण, कैमरा चोरी
वसई: नायगांव पुलिस का सराहनीय काम; 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
महावितरण की 50 एमवीए रोहित्रा की विफलता से वसई विरार में बिजली आपूर्ति प्रभावित 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media