राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने दिखाया गुस्सा... आरक्षण के बयान के खिलाफ प्रदर्शन

BJP shows anger against Rahul Gandhi... Protest against the statement on reservation

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने दिखाया गुस्सा... आरक्षण के बयान के खिलाफ प्रदर्शन

छत्रपति संभाजीनगर में, महाराष्ट्र के आवास मंत्री अतुल सावे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान, भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस दिवंगत प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक आरक्षण का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि गांधी का “आरक्षण विरोधी” रुख सामने आ गया गया है।

मुंबई : राहुल गांधी ने वाशिंगटन में ऐसा बयान दे दिया है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह के बौखलायी हुयी है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आरक्षण संबंधी टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि आरक्षण के खिलाफ राहुल गांधी की मानसिकता के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए प्रदर्शन करना जरूरी है। वहीं कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने भाजपा पर फर्जी खबरें फैलाने और नौटंकी करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के दौरान सोमवार को कहा था कि कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे और फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है। राहुल गांधी ने वाशिंगटन में ‘नेशनल प्रेस क्लब’ में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है लेकिन अब लोकतंत्र फिर से पटरी पर लौट रहा है। भाजपा ने राहुल गांधी की “आरक्षण विरोधी” टिप्पणी को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।

Read More जलगांव के लोग विरोध में सड़कों पर... नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के बाद पत्थर मारकर हत्या !

छत्रपति संभाजीनगर में, महाराष्ट्र के आवास मंत्री अतुल सावे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान, भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस दिवंगत प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक आरक्षण का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि गांधी का “आरक्षण विरोधी” रुख सामने आ गया गया है।

Read More महाराष्ट्र / विपक्ष वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को संसद में पारित नहीं होने देगा - शरद पवार

विरोध प्रदर्शन करने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने पार्टी पर फर्जी खबरें फैलाने और नौटंकी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी में कभी नहीं कहा कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “भाजपा नेता किसके लिए विरोध कर रहे हैं? उन्हें सूचना को सत्यापित करने की भी आवश्यकता महसूस नहीं होती। लेकिन लोग उनके फर्जी विमर्श से प्रभावित नहीं होंगे। लोग जानते हैं कि भाजपा संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी है।”

Read More महाराष्ट्र चुनाव में उद्धव ठाकरे और शरद पवार कर रहे इतनी सीटों की मांग !

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media