महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर….27 गांवों का संपर्क टूटा

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर….27 गांवों का संपर्क टूटा

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: पुलिस अधिकारी बनकर ई-सिगरेट के लिए एक महिला से पैसे ऐंठने की कोशिश

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से कोंकण क्षेत्र में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रायगढ़ व सिंधुदूर्ग जिले में नदियों का पानी ग्रामीण तथा शहरीय इलाकों तक पहुंच गया है। सिंधुदूर्ग जिले के कुडाल में जलस्तर बढ़ने से 27 गांवों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने अब तक 1500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया है। कोंकण तथा मुंबई में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के जवान राहत तथा सुरक्षा के काम में लगे हैं।

Read More एसटी को मुंबई के पांच टोल बूथों पर रोड टैक्स से दी गई छूट...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार सुबह मुख्य सचिव तथा जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों में बारिश में फंसे लोगों तत्काल सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को मंदिर अथवा प्राथमिक स्कूलों में ठहराया जाए और उनके भोजन का इंतजाम किया जाए। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एनडीआरएफ के 25 जवान रायगढ़,रत्नागिरी तथा सिंधुदूर्ग में राहत तथा बचाव कार्य में लगे हैं। निजी बचाव दल भी इन इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Read More मुंबई :19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 

मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर सहित कोंकण के 12 जिलों में रेड अलर्ट तथा राज्य के अन्य 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार से शुरु मूसलाधार बारिश की वजह से रत्नागिरी जिले के राजापुर, लांजा, चिपलून, मंडनगढ़ और खेड़ इलाकों में निचले इलाके डूब गए हैं। मुंबई-गोवा हाइवे पर खेड़ में जगबुड़ी नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। यहां कालजी तथा वशिष्ठि नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट कर दिया है।

Read More भिवंडी में अमली पदार्थ सेवन के आरोप में तीन गिरफ्तार

कोल्हापुर में पंचगंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। एक रात में पंचगंगा का जलस्तर 7 फीट बढ़ गया है। मुंबई में सोमवार से लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। मुंबई के किंग सर्कल, धारावी, सायन सर्कल, गांधी मार्केट, लालबाग सहित मुंबई की कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। मुंबई में एनडीआरएफ की 5 टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई नगर निगम कर्मी पंप लगाकर पानी निकासी का काम कर रहे हैं।


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

900 मिमी वाल्व में खराबी; मुंबई के 26 वार्डों  में 5%-10% पानी की कटौती 900 मिमी वाल्व में खराबी; मुंबई के 26 वार्डों  में 5%-10% पानी की कटौती
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने घोषणा की कि मुंबई के 26 वार्डों के निवासियों को 17 से 18 अक्टूबर के...
मुंबई : सलमान खान से 5 करोड़ रुपये मांगे; मामला दर्ज 
ठाणे : पत्नी की हत्या करने के बाद फरार आरोपी 10 दिन बाद गिरफ्तार
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल; मूर्ति बनाने  गिरफ्तार
महाराष्ट्र: इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र: शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
मुंबई :19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media