महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गूंज के बीच NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR...

FIR against NCP MLA Jitendra Awhad amid the echo of assembly elections in Maharashtra...

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गूंज के बीच NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR...

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गुंज होनी शुरु हो चुकी है। वहीं इन सबके बीच शरद गुट के NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनपर ‘ मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ और किसानों को लेकर सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ संभाजीनगर MIDC वालुज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई:  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गुंज होनी शुरु हो चुकी है। वहीं इन सबके बीच शरद गुट के NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनपर ‘ मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ और किसानों को लेकर सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ संभाजीनगर MIDC वालुज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी दें कि बीते मई महिने में भी आव्हाड के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में पुणे के बुंदगार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। तब पूर्व राज्य मंत्री आव्हाड राज्य सरकार की कथित योजना के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड में एक विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे, जिसमें स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के कुछ श्लोक भी शामिल किए जाने थे।

Read More पुणे में आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं में वृद्धि... 

इस बाबत उन्होंने पहले कहा था कि प्राचीन ग्रंथ जाति व्यवस्था का खुब समर्थन करता है और महिलाओं का अपमान करता है। उन्होंने लोगों से इस फैसले का विरोध करने को भी कहा था। लेकिन इस मुद्दे पर एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब विरोध प्रदर्शन के वीडियो में उन्हें पोस्टरों के ढेर को फाड़ते हुए दिखाया गया था जिन पर अंबेडकर की तस्वीर भी थी। हालांकि बाद में विधायक जितेंद्र आव्हाड ने मनुस्मृति की निंदा करने वाले पोस्टर फाड़ने के लिए माफी भी मांगी थी।

Read More महाराष्ट्र : कॉलेज की छात्रा के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंका, जांच जारी...

बता दें कि इसके पहले बीते जनवरी 2024 में मुंबई पुलिस ने भगवान राम को मांसाहारी बताने वाली टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शिरडी में बीते 3 जनवरी को NCP के एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था कि वह (भगवान राम) शिकार करके खाया करते थे। वह हमारे बहुजनों के थे। हालांकि विधायक आव्हाड ने बाद में कहा था कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उस पर खेद व्यक्त करते हैं।

जानकारी गें कि ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1500 का मासिक वजीफ़ा दिया जाएगा।

Read More नांदेड़ में कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media