राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़

I will give 11 lakh rupees to anyone who cuts Rahul Gandhi's tongue - Shiv Sena MLA Gaikwad

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपए देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह शिवसेना विधायक की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं। भाजपा राज्य में शिवसेना नीत सरकार में घटक दल है।

मुंबई: राहुल गांधी की आरक्षण वाली टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विरोधी खेमे ने नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। अब शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी की आलोचना करते हुए विधायक की जुबान फिसल गई और कुछ ऐसा बाेल दिया कि अब उनकी पार्टी और सहयोगी दल उनके बयान से किनारा कर रहे हैं।

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपए देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह शिवसेना विधायक की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं। भाजपा राज्य में शिवसेना नीत सरकार में घटक दल है।

Read More पुणे में संपत्ति के लालच में भाई बना कसाई... बहन की हत्या कर शव के किए टुकड़े

गायकवाड़ ने विवादास्पद बयान देने से पहले पत्रकारों से कहा कि ‘‘राहुल गांधी ने विदेश में कहा कि वह भारत में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। इसने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है।” उन्होंने कहा कि ‘‘अमेरिका की हालिया यात्रा पर राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने के बारे में बात की। यह उस मानसिकता को दर्शाता है जो स्वाभाविक रूप से आरक्षण का विरोध करती है। राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को मैं 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को चुनावों में हरा दिया था।

Read More हाई कोर्ट ने ठाणे मजिस्ट्रेट को जितेंद्र अव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर पुनर्विचार करने का दिया आदेश

शिवसेना विधायक ने कहा कि ‘‘राहुल की टिप्पणियां लोगों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात हैं। मराठा, धनगर और ओबीसी जैसे समुदाय आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं लेकिन उससे पहले ही राहुल आरक्षण के लाभ खत्म करने के बारे में बात कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ‘‘राहुल गांधी संविधान की किताब दिखाते हैं और फर्जी धारणा फैलाते हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी। लेकिन कांग्रेस की देश को 400 साल पीछे ले जाने की योजना है।”

चंद्रशेखर बावनकुले ने गायकवाड़ की टिप्पणियों से भाजपा को अलग किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गायकवाड़ की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा। हालांकि, हम यह नहीं भूल सकते कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यह कहते हुए आरक्षण का विरोध किया था कि इसका प्रगति पर असर पड़ेगा।” भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ‘‘राजीव गांधी ने कहा था कि आरक्षण देने का मतलब बेवकूफों को समर्थन देना है।

Read More शिवाजी महाराज को कोई लुटेरा कहेगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे - देवेंद्र फडणवीस

अब राहुल गांधी कहते हैं कि वह आरक्षण खत्म कर देंगे।” उन्होंने कहा कि ‘‘हम एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को जागरूक करेंगे तथा उन्हें नेहरू, राजीव गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणियों के बारे में जानकारी देंगे। बल्कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को इसके बारे में सोचना चाहिए।”

Read More महाराष्ट्र / ‘कांग्रेसी को दफना देंगे', शिवसेना MLA संजय गायकवाड का विवादित बयान

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि ‘‘संजय गायकवाड़ समाज और राजनीति में रहने लायक नहीं हैं। हम देखना चाहते हैं कि क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस गायकवाड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाते हैं।” कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने कहा कि ‘‘मैं ऐसे लोगों और टिप्पणियों की निंदा करता हूं। इन लोगों ने राज्य की राजनीति को बर्बाद कर दिया है।”

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा विधानसभा सीट से विधायक गायकवाड़ विवादों में आए हैं। पिछले महीने एक पुलिसकर्मी का शिवसेना विधायक की कार धोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गायकवाड़ ने बाद में कहा था कि पुलिसकर्मी ने कार में उल्टी कर दी थी और बाद में अपनी मर्जी से गाड़ी साफ की थी।

गायकवाड़ ने फरवरी में दावा किया था कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था और उसका दांत उन्होंने अपने गले में पहन रखा है। इसके तुरंत बाद राज्य के वन विभाग ने बाघ के कथित दांत को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था तथा गायकवाड़ पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media